---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Thursday, August 20, 2026

श्रावण मास के पवित्र माह में महिला समन्वय ने निकाली कांवड़ यात्रा




श्रद्धा के सैलाब में उमड़ा महिलाओं का जनसमूह, जगह-जगह हुआ कांवड़ यात्रा का स्वागत

शिवपुरी। शहर में कांवड़ यात्रा का भव्य आयोजन महिला समन्वय विभाग की संयोजिका डॉ. श्रीमती सुषमा पाण्डेय के निर्देशन में शिवपुरी में महिलाओं की दूसरी कांवड़ यात्रा श्रद्धा, उत्साह और भक्ति के वातावरण में निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में मातृशक्ति ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान से कांवड़ यात्रा का जगह जगह धर्मावलम्बियों ने पुष्प वर्षा, जल, केले वितरण आदि के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर इस कांवड़ यात्रा में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नेहा यादव एवं भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती शैलजा लबंगीकार पूरी कांवड़ यात्रा में शामिल हुईं और महिलाओं का उत्साह बढ़ाया।
रंग बिरंगे परिधानों में महिलाओं ने हाथों में कांवड़ यात्रा निकाली
रंग-बिरंगे परिधानों में सजी सैकड़ों महिलाओं ने हाथों में कांवड़ लेकर नगर भ्रमण किया। यात्रा के दौरान 'हर हर महादेवÓ और 'बोल बमÓ के जयकारों से पूरा शहर शिवमय नजर आया। जगह-जगह सामाजिक संगठनों एवं स्थानीय नागरिकों ने कांवड़ यात्रियों का पुष्पवर्षा, जलपान और पेय पदार्थों के माध्यम से स्वागत किया।
पूरे मार्ग में धार्मिक भजनों और बम बम भोले के जयकारों की रही गूँज
यात्रा के दौरान महिलाओं ने धार्मिक भजनों और बम बम भोले के जयकारों के साथ श्रद्धा का परिचय दिया। आयोजन में सभी वर्गों की महिलाओं की सहभागिता देखने को मिली। कई महिलाओं ने अपने बच्चों के साथ कांवड़ उठाकर श्रद्धा और संस्कार का संदेश दिया।
कांवड़ यात्रा का समापन माधव चौक स्थित महादेव मंदिर में जलाभिषेक के साथ हुआ। आयोजकों ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य महिलाओं में धार्मिक चेतना जागृत करने के साथ नारी शक्ति, सामाजिक एकता और सनातन संस्कृति के प्रति आस्था को मजबूत करना है।
बड़ी संख्या में मातृ शक्ति हुई शामिल
यात्रा की सफलता में सहयोग करने वाले सभी सामाजिक संगठनों, स्थानीय नागरिकों और विशेष रूप से शामिल हुई समस्त मातृशक्ति के प्रति आयोजकों ने आभार व्यक्त किया। आयोजकों ने कहा कि मातृशक्ति के उत्साह और सहभागिता ने इस कांवड़ यात्रा को यादगार बना दिया।
कांवड़ यात्रा में जगह-जगह हुआ स्वागत
कांवड़ यात्रा में स्वागत करने वाले प्रमुख समाज एवं संगठन जिसमें ब्राह्मण समाज, कमलागंज में पिंकी गोस्वामी एवं उनके पति राजेश गोस्वामी द्वारा पेय पदार्थ से, मारवाड़ी समाज से सचिव विनीताजी द्वारा, ऋषिकेश पाण्डे एवं उनके मित्रों द्वारा, उमा उपाध्याय एवं मीरा राठौर द्वारा आशीष इलेक्ट्रॉनिक्स पर स्वागत, मां अंबे एसोसिएशन द्वारा कांवड़ मधुरम् स्वीट पर स्वागत, कल्पश्री महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका अमित शिवहरे द्वारा कमलागंज में, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की ओर से गोविन्द शिवानी की टीम द्वारा पुष्पवर्षा, मनीष गोयल बर्तन वाले एवं गौरव खंडेलवाल ट्रेड कनेक्शन द्वारा, कमलागंज निवासियों द्वारा, अग्रवाल समाज की ओर से अध्यक्ष रेखा अग्रवाल द्वारा माधव चौक पर स्वागत, भारत विकास परिषद, मणिकर्णिका की ओर से श्रीमती ऋतु गोयल द्वारा स्वागत, सदर बाजार मारवाड़ी समाज की ओर से बबीता अग्रवाल, नेहामंगल एवं तुष्टि जैन द्वारा स्वागत किया गया, इसके साथ ही कांवड़ यात्रा के दौरान विभिन्न समाजों, संगठनों एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत से महिलाओं का उत्साह बढ़ा और पूरे मार्ग पर श्रद्धा एवं भक्ति का वातावरण बना रहा।

No comments: