---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Monday, August 17, 2026

टैक्स प्रोफेशनल बार एसोसिएशन की नवीन कार्यकारिणी गठित


एड. हनुमंत नेवास्कर अध्यक्ष, एड. सौरभ मित्तल सचिव मनोनीत

शिवपुरी। टैक्स प्रोफेशनल बार एसोसिएशन, शिवपुरी की सामान्य बैठक गत दिवस आयोजित की गई। बैठक में एसोसिएशन की नवीन कार्यकारिणी के गठन को लेकर विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित सदस्यों की सर्वसम्मति से नवीन पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया। इस बैठक में नवीन कार्यकारिणी का गठन करते हुए एड. हनुमंत नेवास्कर को अध्यक्ष, एड. महेश कुमार गुप्ता को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, एड. छाया बंसल को उपाध्यक्ष, एड. सौरभ मित्तल को सचिव, एड. अंकित जैन को सहसचिव तथा कर सलाहकार मनोज गुप्ता को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।

यह कार्यकारिणी टीम हुई गठित
नवीन कार्यकारिणी के गठन पर एसोसिएशन के संरक्षक एड. राजेंद्र कुमार अग्रवाल एवं एड. के.सी. जैन सहित वरिष्ठ एवं गणमान्य सदस्यों एड. पवन जैन, कर सलाहकार पारस जैन, एड. पी.सी. जैन, एड. पीयूष जैन, एड. आयुष अग्रवाल, एड. अनुराग अग्रवाल, एड. शैंकी मंगल, एड. दिलीप श्रीवास्तव, एड. पीयूष पदम जैन एवं एड. सौरभ गर्ग ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। बैठक में सदस्यों ने नवीन कार्यकारिणी को पूर्ण सहयोग प्रदान करने का विश्वास दिलाया। साथ ही आशा व्यक्त की कि नई कार्यकारिणी कर अधिवक्ताओं एवं कर सलाहकारों के हितों की रक्षा, संगठन की एकता को मजबूत करने तथा व्यावसायिक समस्याओं के समाधान के लिए सक्रियता से कार्य करेगी। इस दौरान नवनियुक्त कार्यकारिणी से एसोसिएशन को नई दिशा एवं नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की उम्मीद जताई गई।

No comments: