---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Monday, August 17, 2026

भारत विकास परिषद के सांस्कृतिक सप्ताह का भव्य शुभारम्भ


हरियाली तीज उत्सव में सावन के रंग में रंगा परिषद परिवार

शिवपुरी। समाजसेवी संस्था भारत विकास परिषद, शाखा शिवपुरी द्वारा आयोजित संस्कृति सप्ताह (15 से 22 अगस्त) का शुभारम्भ गत दिवस स्टार गोल्ड होटल में हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि डॉ. सुनीता गौड़, प्रांतीय संयोजक संस्कृति सप्ताह, श्रीमती रवजीत ओझा, संरक्षक श्रीमती सरला वर्मा, श्रीमती स्नेहलता शर्मा, महिला सहभागिता प्रमुख श्रीमती प्रीति जैन, कार्यक्रम संयोजक श्रीमती इंद्रा सर्राफ एवं श्रीमती अनुराधा खेमरिया, शाखा अध्यक्ष गणेश धाकड़ एवं सचिव अमित सहगल सहित अन्य पदाधिकारियों द्वारा मां भारती एवं स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया।

कार्यक्रम में परिषद परिवार की महिलाओं ने हरे रंग के आकर्षक परिधानों में शामिल होकर सावन की हरियाली और हरियाली तीज की उमंग को जीवंत कर दिया। पूरे आयोजन स्थल पर उत्साह, उल्लास और पारिवारिक आत्मीयता का सुंदर वातावरण देखने को मिला। इसके साथ ही हरियाली तीज के अवसर पर आयोजित हाउजी एवं विभिन्न मनोरंजक खेलों में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पंक्चुअलिटी विजेता का पुरस्कार श्रीमती नेहा मंगल को प्रदान किया गया, यहां अंताक्षरी प्रतियोगिता आयोजन का प्रमुख आकर्षण रही जिसमें प्रतिभागी टीमों ने पुराने फिल्मी गीतों एवं मधुर नगमों के माध्यम से शानदार प्रस्तुति दी। जिसमें प्रथम श्रीमती रेणु गोयल, अलका गुप्ता, साधना गोयल, सुनीता जैन, निधि गोयल, सुनीता बिंदल, मधु जैन एवं आभा मित्तल की टीम रही, जबकि द्वितीय श्रीमती सरला वर्मा, सीमा समाधिया, कल्पना अग्रवाल, प्रीति मिश्रा, रीता गुप्ता, सपना गोयल एवं सीमा गोयल, कीर्ति गोयल की टीम एवं तृतीय स्थान पर श्रीमती निधि वर्मा, अंकिता सर्राफ, सुनीता गुप्ता, अनुराधा बंसल, सुनीता अग्रवाल, स्नेहलता शर्मा एवं अनीता जैन की टीम रही।

यहां श्रीमती अंजलि शर्मा तीज क्वीन बनी। कार्यक्रम में महिलाओं के आकर्षक परिधान, आत्मविश्वास एवं सहभागिता के आधार पर तीज क्वीन का खिताब श्रीमती अंजलि शर्मा को प्रदान किया गया। कार्यक्रम के अंत में महिला सहभागिता प्रमुख श्रीमती प्रीति जैन ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं परिषद परिवार की महिलाओं का आभार व्यक्त किया। इसके पश्चात सभी ने सामूहिक रूप से भोजन का आनंद लिया। हरियाली तीज का यह आयोजन संस्कृति, संस्कार, महिला सहभागिता, संगीत और पारिवारिक सौहार्द का सुंदर संगम बनकर सांस्कृतिक सप्ताह के शानदार शुभारम्भ का साक्षी बना।

No comments: