---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Friday, August 14, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर बीएसएनएल ने पेश की विशेष योजनाएं, शिवपुरी के 1634 गांवों तक पहुंचा मोबाइल नेटवर्क


शिवपुरी।
देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) द्वारा ग्राहकों के लिए विभिन्न विशेष योजनाओं एवं सेवाओं का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। बीएसएनएल का उद्देश्य ग्राहकों को किफायती, विश्वसनीय एवं गुणवत्तापूर्ण दूरसंचार सेवाएं उपलब्ध कराना है। बीएसएनएल के सहायक महाप्रबंधक एवं दूरसंचार जिला प्रबंधक आर. के. अग्रवाल ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्राहकों को बेहतर एवं किफायती दूरसंचार सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए विशेष योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में नेटवर्क और इंटरनेट सेवाओं के विस्तार पर लगातार कार्य किया जा रहा है।

बीएसएनएल के अनुसार शिवपुरी जिले के 2102 गांवों में से 1634 गांवों में मोबाइल टावर नेटवर्क स्थापित किया जा चुका है। शेष गांवों में भी मोबाइल कवरेज पहुंचाने के लिए कार्य किया जा रहा है। विशेष अभियान के तहत 'फ्रीडम 2.0Ó ऑफर में नए मोबाइल उपभोक्ताओं के लिए 4 जी मोबाइल सिम मात्र 1 रुपये में उपलब्ध कराई जा रही है। इसमें प्रतिदिन 1 जीबी डेटा, 100 एसएमएस तथा असीमित कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है। यह ऑफर 12 अगस्त से 12 सितंबर 2026 तक लागू है। इसके अलावा रूपये 199 के मासिक प्लान में 28 दिनों की वैधता के साथ असीमित कॉलिंग, प्रतिदिन 100 एसएमएस और प्रतिदिन 2 जीबी डेटा की सुविधा बताई गई है।

एफटीटीएच ग्राहकों के लिए भी विशेष योजना
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बीएसएनएल द्वारा भारत फाइबर/एफटीटीएच हाई-स्पीड इंटरनेट के लिए रूपये 1,111 का मासिक प्लान भी प्रचारित किया जा रहा है। इसमें 200 एमबीपीएस तक की इंटरनेट स्पीड, 5000 जीबी डेटा तथा ओटीटी सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों के ग्राहकों के लिए रूपये 259 प्रतिमाह का ग्रामीण प्रवेश योजना भी उपलब्ध है। इसमें मुफ्त इंस्टॉलेशन और मॉडेम, 25 एमबीपीएस तक की स्पीड तथा 700 जीबी तक डेटा के बाद 2 एमबीपीएस की स्पीड का प्रावधान है। साथ ही असीमित कॉलिंग और मुफ्त वैव्स ओटीटी सदस्यता जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं। बीएसएनएल के ग्रामीण एफटीटीएच पोर्टल पर भी रूपये 259 प्रतिमाह वाले ग्रामीण प्रवेश प्लान का उल्लेख है। बीएसएनएल की ओर से मेगा सिम एवं एफटीटीएच मेला आयोजित कर ग्राहकों को योजनाओं की जानकारी देने तथा अधिक से अधिक लोगों को बीएसएनएल की सेवाओं से जोडऩे का प्रयास किया जा रहा है। इसके साथ ही बीएसएनएल एंटरटेनमेंट टीवी की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है।

No comments: