---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Monday, August 10, 2026

शासकीय आईटीआई में प्लेसमेंट ड्राइव, मारुति सुजुकी में 63 प्रशिक्षणार्थियों का चयन


शिवपुरी-
शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) शिवपुरी में मारुति सुजुकी कंपनी, गुजरात द्वारा प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित की गई। इसमें आईटीआई के फिटर, टर्नर, मशीनिस्ट, डीजल मैकेनिक, मोटर मैकेनिक, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर एवं इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक ट्रेड के प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया।

150 प्रशिक्षणार्थियों ने लिया भाग, 63 अंतिम रूप से चयनित
शासकीय आईटीआई शिवपुरी के प्राचार्य श्री हेमंत दंडोतिया ने बताया कि कंपनी द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुसार प्लेसमेंट ड्राइव में कुल 150 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया, जिनमें से 63 प्रशिक्षणार्थियों का अंतिम रूप से चयन किया गया है। चयनित उम्मीदवारों को कंपनी की ओर से 28,300 रुपये प्रतिमाह सीटीसी के साथ अन्य निर्धारित सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।

आगे भी नियमित रूप से आयोजित होंगी प्लेसमेंट ड्राइव
आईटीआई शिवपुरी की ओर से चयनित प्रशिक्षणार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं। वहीं, चयनित नहीं हो सके उम्मीदवारों को निराश न होकर अधिक तैयारी के साथ आगामी प्लेसमेंट ड्राइव में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया गया। संस्था द्वारा आईटीआई से प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके प्रशिक्षणार्थियों के लिए भी इसी तरह नियमित रूप से प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित की जाएंगी, ताकि उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध हो सकें।

No comments: