---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Wednesday, August 5, 2026

पुलिस द्वारा सृजन संवाद कार्यक्रम जिला उत्कृष्ठ विद्यालय.01 में शुभारंभ


शिवपुरी-
पुलिस विभाग के द्वारा जिला मुख्यालय पर सृजन संवाद कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय जिला उत्कृष्ठ विद्यालय.01 में एएसपी आर.डी.प्रजापति के द्वारा शुभारंभ किया गया। यहां अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.डी.प्रजापति द्वारा कक्षा 11वीं एवं 12वीं के बच्चों को उनके बेहतर भविष्य, आत्मरक्षा, अपराधों एवं सायबर सुरक्षा के बारे मे प्रशिक्षण दिया गया। मध्यप्रदेश पुलिस एवं स्कूल शिक्षा विभाग के समन्वय तथा यूएनएफपीए के तकनीकी सहयोग से प्रदेशभर में सृजन संवाद योजन संचालित की जा रही है। इस योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों में विधिक जागरूकताए उत्तरदायी नागरिकताए सुरक्षा.बोध तथा न्याय तक पहुँच के संबंध में समझ विकसित करना तथा पुलिस एवं समुदाय के मध्य विश्वास एवं संवाद को सुदृढ करना है।

योजना के अंतर्गत विद्यालयों में कक्षा 11 एवं 12 के विद्यार्थियों को भारतीय संविधान, विभिन्न कानूनों, बाल अधिकार, जे.जे.एक्ट, पाक्सो एक्ट, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, रोड सेफ्टी, साइबर सेफ्टी एवं नारकोटिक्स आदि विषयों पर जागरूक किया जाना है।  पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया द्वार जिले मे सृजन संवाद योजना के तहत जागरुकता लाने के लिये जिले के पुलिस अधिकारियों व थाना प्रभारियों को निर्देश दिये गये हैं, जिसके तहत बुधवार को उत्कृष्ठ विद्यालय.01 में सृजन संवाद कार्यक्रम का सुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत एएसपी आर.डी.प्रजापति के द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के तहत उपस्थित 11 एवं 12 वीं के छात्र छात्राओं से संवाद कर जागरूक किया गया। कार्यक्रम में रक्षित निरीक्षक अनिल कवरेती, रक्षित निरीक्षक गायत्री इटोरिया, सूबेदार भानू प्रताप एवं उत्कृष्ठ विद्यालय.01 के प्राचार्य विवेक श्रीवास्तव, शिक्षक स्टाफ  एवं छात्र-छात्राऐं उपस्थित रहे।

No comments: