शिवपुरी- शासन के एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत शासकीय हाईस्कूल नयाखेड़ा डैम में बुधवार को उत्साहपूर्वक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि मनीष अग्रवाल ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर अभियान की शुरुआत की तथा विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों से अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। इस अवसर पर समाजसेवी शंकर कुशवाहा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यालय परिवार को 10 पौधे भेंट किए और पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान लगभग 25 नए पौधे लगाए गए। इसके अतिरिक्त विद्यालय परिसर में पहले से ही लगभग 20 से 25 छायादार एवं फलदार वृक्ष विकसित होकर हरियाली बढ़ा रहे हैं। प्रभारी प्राचार्य नीरज गुप्ता सहित विद्यालय के समस्त शिक्षकों एवं स्टाफ ने संकल्प लिया कि लगाए गए सभी पौधों की अपने बच्चों की तरह देखभाल करेंगे और उन्हें पूर्ण रूप से विकसित होने तक संरक्षित रखेंगे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के निर्माण के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी सुरक्षा का संकल्प भी लिया। विद्यालय परिवार ने मुख्य अतिथि मनीष अग्रवाल एवं समाजसेवी शंकर कुशवाहा का आभार व्यक्त करते हुए उनके सहयोग को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रेरणादायी बताया।

No comments:
Post a Comment