---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Friday, July 17, 2026

जिला स्तरीय संयुक्त परामर्श दात्री समिति की बैठक कलेक्ट्रेट के सभागार में हुई सम्पन्न


म.प्र. राज्य कर्मचारी संघ ने कर्मचारियों की समस्याओं का प्रमुखता से उठाया प्रमुखता से, शीघ्र निराकरण की मांग

शिवपुरी- जिला स्तरीय संयुक्त परामर्श दात्री समिति की बैठक कलेक्ट्रेट के सभागार में जिलाधीश अर्पित वर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ बिजय राज, संयुक्त कलेक्टर युनिश  मोहम्मद कुर्रेशी, डिप्टी कलेक्टर शिवदयाल धाक? सहित सभी विभागों के विभागाध्यक्ष एवं मान्यता प्राप्त संघों के जिला अध्यक्ष एवं जिला सचिव उपस्थि थे। जिलाधीश द्वारा कर्मचारियों के प्रति सकारात्मक रूख रखते हुये काफी लम्बे समय से विभागीय परामर्श दात्री की बैठकें आयोजित न होने पर शीघ्र ही बैठकें आयोजित करने के निर्देश समस्त विभागाध्यक्षों को दिये हैं। जिस पर म.प्र.राज्य कर्मचारी संघ ने जिलाधीश शिवपुरी का आभार प्रकट किया गया।

म.प्र.राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पिपलौदा एवं जिला सचिव राज कुमार सरैया, जिला उपाध्यक्ष राजीव पुरोहित द्वारा वताया गया कि संयुक्त परामर्श दात्री समिति की बैठक में समस्त विभागों के कर्मचारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। समस्याओं में सेवा पुििस्तकाओं, जीपीएफ पास बुकों का नियमित संधारण, शेष गुरूजी शिक्षकों तथा नवीन शिक्षक संवर्ग के शिक्षकों के क्रमोन्नति आदेश व डीए सहित सभी एरियरों का भुगतान, सहायक शिक्षकों को तृतीय एवं चतुर्थ समयमान वेतनमान का लाभ, करैरा ब्लॉक के वर्ष 2023 में नियुक्त शिक्षकों के वेतन का भुगतान, पदोन्नति प्रक्रिया में सूचियों पर दावे आपत्ति, स्वास्थ्य विभाग में कर्मचारियों के टीडीएस जमा करने, आंगनवा?ी कार्यकर्ता, आशा उषा सुपरवाईजरों, स्वास्थ्य विभाग में प्रत्येक माह की एक तरीख को वेतन का भुगतान, कोटवारों को वर्दी व अन्य सामग्री का भुगतान, पीएचई व पीडब्ल्यूडी के विभागों के कर्मचारियों की समस्याओं से विभाग प्रमुखों को अबगत कराया गया। व समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग की। बैठक में अन्य मान्यता प्राप्त कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष व सचिव उपस्थित थे।

No comments: