24 से प्रारंभ होकर 30 अक्टूबर तक करेंगे श्रीमद्भागवत कथाशिवपुरी- एक बार फिर शिवपुरी जिले की पावन धरा पर श्रीबागेश्वर धाम पं.धीरेन्द्र शास्त्री का आगमन होने जा रहा है। इसे लेकर पूज्य महाराजश्री ने अपने शिष्य भोला महाराज को स्वीकृति भी प्रदान की है जिसके चलते एक बार फिर से अब करैरा में पं.धीरेन्द्र शास्त्री का आगमन होगा जिसमें श्रीमद् भागवत कथा भी होगी और दिव्य दरबार भी लगाया जाएगा।
बताना होगा कि करैरा क्षेत्र में आगामी 24 से 30 अक्टूबर 2026 तक बागेश्वर के पीठाधीश्वर श्री धीरेन्द्र शास्त्री जी द्वारा श्रीमद्भागवत कथा हेतु ब्राम्हण समाज अध्यक्ष पं. श्री राजेश दुबे भोला महाराज को अपनी स्वीकृति प्रदान की है। बता दें कि विगत एक वर्ष पूर्व शिवपुरी में कथा करने आये बागेश्वर पीठाधीश्वर श्री धीरेन्द्र शास्त्री जी ने भोला महाराज के विशेष आग्रह किए जाने पर करैरा में पुन: कथा कहने हेतु अपनी सहमति प्रदान कर मंच से घोषणा की गई थी कि वह शीघ्र ही एक बार फिर करैरा आयेंगे और कथा कहेंगे, किंतु तारीख निश्चित नहीं की गई थी। अभी हाल ही में उनके द्वारा जारी कथा कार्यक्रम की सूची में करैरा में आयोजित होने वाली कथा को भी शामिल किया गया है जिसमें करैरा में 24 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक श्रीमद्भागवत कथा किए जाने की जानकारी प्रदान की गई है।

No comments:
Post a Comment