---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Thursday, August 20, 2026

नगरीय विकास ही हमारी प्राथमिकता, अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभ : विधायक जैन


विधायक ने किया 44 लाख से अधिक के सड़क निर्माण कार्यों का भूमि पूजन

शिवपुरी। नगर के प्रत्येक वार्ड का सर्वांगीण विकास और आम नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी पहली प्राथमिकता है। इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्रवासियों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी और विकास को नई गति मिलेगी। विकास का यह सिलसिला लगातार जारी रहेगा। यह बात शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन ने नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में 44 लाख से अधिक की लागत से बनने वाली सड़कों के भूमि पूजन अवसर पर कही। विधायक जैन ने वार्ड क्रमांक 24 में 14.08 लाख, वार्ड क्रमांक 23 में 18.00 लाख और वार्ड क्रमांक 19 में 12.00 लाख की लागत के सड़क निर्माण कार्यों का विधिवत भूमि पूजन किया। इन कार्यों से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुगमता मिलेगी और लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से राहत मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा, स्थानीय पार्षद, नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे। उपस्थित जनसमूह ने विकास कार्यों की शुरुआत पर हर्ष व्यक्त करते हुए विधायक व नगर पालिका प्रशासन का आभार जताया।

No comments: