---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Friday, August 14, 2026

आबकारी विभाग ने पिछोर क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही, 75 पेटी मदिरा की जब्त




करैरा में चाय की दुकान से 20 पाउच हाथ भट्टी शराब की बरामद, बनाए दो प्रकरण

शिवपुरी-कलेक्टर अर्पित वर्मा एवं उपायुक्त आबकारी संभागीय उडऩदस्ता ग्वालियर संदीप शर्मा के निर्देशन में जिला आबकारी अधिकारी शुभम दांगोड़े के नेतृत्व में वृत्त पिछोर प्रभारी राहुल गुप्ता द्वारा स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर लभेड़ा तिराहा, पिछोर ढाबे पर दबिश देकर अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही की गई जिसमें मौके से कुल 75 पेटियां देशी मदिरा, विदेशी मदिरा, बीयर की जब्त की गई। जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत करीब 03 लाख रुपये बताई गई है। आबकारी विभाग द्वारा आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1), 34(2) के तहत कुल 01 आपराधिक प्रकरण दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार है। 

इस कार्यवाही में वृत्त प्रभारी राहुल गुप्ता, आबकारी उपनिरीक्षक विनीत कुमार शर्मा, तीर्थराज भारद्वाज, बृजराज शर्मा एवं आबकारी बल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आबकारी विभाग द्वारा नशीले पदार्थों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। इसके पूर्व भी गत दिवस वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व मार्गदर्शन में वृत्त करैरा प्रभारी तीर्थराज भारद्वाज के द्वारा भी करैरा क्षेत्रांतर्गत दिनारा शीतला माता मंदिर के पास चाय की दुकान से 20 पाउच हाथ भट्टी शराब बेचते हुए आरोपी सतीश राय को गिरफ्तार कर  एवं ग्राम सिरसोद से आरती कंजर को हाथ भट्टी मदिरा बेचते हुए गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के 02 आपराधिक  प्रकरण दर्ज किए गए। इस संपूर्ण कार्यवाही में वृत्त प्रभारी डॉ तीर्थराज भारद्वाज, आरक्षक अनिलसिंह, अनिल यादव, सैनिक श्रीमती ऋतु का सराहनीय योगदान रहा।

No comments: