खाद वितरण केंद्र, स्कूल, छात्रावास, गौशाला और निर्माण कार्यों की व्यवस्थाएं परखींशिवपुरी-कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने शासन की प्राथमिकताओं और मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर पिछोर और खनियाधाना क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खाद वितरण केंद्र, शासकीय विद्यालयों, छात्रावास और गौशालाओं का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों को गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत समस्याओं को जानने कलेक्टर अर्पित वर्मा ने सबसे पहले पिछोर स्थित खाद वितरण केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र पर उर्वरक की कुल उपलब्धता, भंडारण और दैनिक वितरण व्यवस्था का जायजा लिया। कलेक्टर श्री वर्मा ने उपस्थित किसानों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा वितरण पर्चियों व दस्तावेजों की गहन जांच की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले में खाद का वितरण पूरी पारदर्शिता के साथ हो और प्रत्येक किसान को बिना किसी अनावश्यक देरी के सुचारू रूप से उर्वरक उपलब्ध कराया जाए।
खनियाधाना में शैक्षणिक व्यवस्थाओं की जांच
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत कलेक्टर श्री वर्मा ने विकासखंड खनियाधाना के शासकीय माध्यमिक विद्यालय दवियाकलां का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर में स्वच्छता, छात्र-छात्राओं की उपस्थिति और मध्याह्न भोजन के लिए रसोईघर की व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने कक्षा-कक्षों में जाकर विद्यार्थियों से संवाद किया और उनके शैक्षणिक स्तर की जांच की। कलेक्टर ने विद्यालय स्टाफ को पठन-पाठन का माहौल बेहतर बनाने और स्वच्छता मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए।

गौशाला निरीक्षण, चारागाह भूमि से तत्काल अतिक्रमण हटाने के निर्देश
अभियान के तहत ही कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा ने खनियांधाना के ग्राम दवियाकलां स्थित गौशाला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान यह बात सामने आई कि गौशाला से संलग्न चारागाह की शासकीय भूमि पर अवैध रूप से खेती की जा रही है। इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए कलेक्टर श्री वर्मा ने राजस्व अधिकारियों को अतिक्रमण हटाने, दोषियों पर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए और अवैध अतिक्रमण मुक्त कराई गई चारागाह भूमि पर गौवंश के चरने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई।

.jpeg)
No comments:
Post a Comment