---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Thursday, August 6, 2026

विश्व मंगल्य सभा का भव्य सावन मेला एवं मातृशक्ति सम्मान समारोह का आयोजन 8 अगस्त को


शिवपुरी।
विश्व मंगल्य सभा, शिवपुरी द्वारा सावन माह के पावन अवसर पर 8 अगस्त को एक भव्य सावन मेला एवं मातृशक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन दोपहर 12 बजे से होटल शगुन वाटिका, शिवपुरी में होगा। कार्यक्रम में प्रवेश पूर्णत: नि:शुल्क रहेगा तथा समस्त शिवपुरीवासियों को सपरिवार आमंत्रित किया गया है।

मुख्य उद्देश्य उत्कृष्ट कार्य करने वालो का होगा सम्मान
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में उत्कृष्ट कार्य कर रही महिलाओं का सम्मान करना तथा सावन उत्सव को सांस्कृतिक एवं सामाजिक स्वरूप प्रदान करना है। समारोह में कला, समाजसेवा, साहित्य, पत्रकारिता एवं अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देकर शिवपुरी का नाम गौरवान्वित करने वाली महिलाओं को मातृशक्ति सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

मेले में लगेगी हस्तशिल्प प्रदर्शनी एवं सावन से जुड़ी स्टालों से हो सकेगी खरीदारी
मेले में हस्तशिल्प, परिधान, खाद्य पदार्थ, सजावटी सामान सहित सावन एवं त्योहारों से जुड़े विभिन्न आकर्षक स्टॉल लगाए जाएंगे। इसके साथ ही खरीदारी, सम्मान और सांस्कृतिक माहौल का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। आयोजकों ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर सावन उत्सव को यादगार बनाने की अपील की है। स्टॉल बुकिंग एवं अन्य जानकारी के लिए 8269690463 पर संपर्क किया जा सकता है।

No comments: