जिलाध्यक्ष मोहित अग्रवाल के द्वारा छात्रों का रजिस्टे्रशन कर अभियान से जोड़े जाने का किया जा रहा कार्यशिवपुरी- आगामी 19 सितंबर को इंदौर में आयोजित होने वाले राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम में अधिक से अधिक युवाओं एवं छात्रों की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला कांग्रेस कमेटी शिवपुरी द्वारा जिले भर में व्यापक रजिस्ट्रेशन अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में माधव चौक चौराहा शिवपुरी पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा केनोपी लगाकर छात्रों एवं युवाओं का रजिस्ट्रेशन कराया गया। यहां से गुजरने वाली स्कूली बसों एवं छात्रों को रोककर क्यू आर कोड स्कैन करवाते हुए छात्रों की गूंज कार्यक्रम के लिए रजिस्ट्रेशन कराया गया और कार्यक्रम से जुडऩे की जानकारी दी गई।
इसके बाद पी.जी. कॉलेज, गर्ल्स कॉलेज, नालंदा एकेडमी, एजुकेशन पॉइंट, शर्मा एजुकेशन पॉइंट, फ्यूचर स्टडी पॉइंट, स्काई पॉइंट, पैरामाउंट, माँ शारदा इंस्टीट्यूड पर भी छात्रो के रजिस्ट्रेशन कराए गए, इसके साथ ही संपूर्ण शिवपुरी जिले में ब्लॉक एवं मंडल स्तर पर, कोचिंग सेंटर, स्कूल, कॉलेज सहित शिक्षा से जुड़े विभिन्न स्थानों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार रजिस्ट्रेशन अभियान चलाया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक छात्र-युवा इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम से जुड़ सकें।
माधव चौक पर आयोजित रजिस्ट्रेशन अभियान में जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहित अग्रवाल, पोहरी विधायक कैलाश कुशवाह, संगठन महासचिव संजय चतुर्वेदी, जिला प्रवक्ता विजय चौकसे, नेता प्रतिपक्ष श्रीमती शशि शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष बलभद्र धाकड़, पार्षद संजय गुप्ता, पूर्व नपा उपाध्यक्ष ए पी एस चौहान, मनोज जैन, रामकुमार दांगी, राजेंद्र शर्मा सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहित अग्रवाल के नेतृत्व में यह रजिस्ट्रेशन अभियान शिवपुरी जिले में निरंतर जारी रहेगा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा अधिक से अधिक छात्रों एवं युवाओं तक पहुंचकर उन्हें छात्रों की गूंज कार्यक्रम से जोडऩे का प्रयास किया जा रहा है।

No comments:
Post a Comment