श्री गणेश सांस्कृतिक समिति न्यू ब्लॉक द्वारा होगा भव्य गणेश महोत्सव का आयोजन, दिए जाएंगे एक लाख रुपये से अधिक के नगद पुरस्कारशिवपुरी। श्री गणेश सांस्कृतिक समिति न्यू ब्लॉक शिवपुरी द्वारा अनंत चतुर्दशी के पावन अवसर पर श्री गणेश विसर्जन एवं चल झांकी समारोह का भव्य आयोजन आगामी 25 सितंबर 2026, शुक्रवार को किया जाएगा। समारोह का यह आयोजन गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्थानीय सहस्रबाहु अर्जुन चौराहा, हंस बिल्डिंग के पास, न्यू ब्लॉक शिवपुरी में होगा। जहां से झांकियां एवं विमान हंस बिल्डिंग चौराहा, न्यू ब्लॉक से होकर गुजरेंगे। समिति के अनुसार यह कार्यक्रम में रात्रि 8 बजे श्री गणपति भगवान की प्रतिमा का पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन किया जाएगा। इसके बाद रात्रि 8:30 बजे समिति के मंच पर युवा प्रतिभागियों द्वारा नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। मंच पर प्रस्तुति देने वाले प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया जाएगा।
समिति के श्री गणेश सांस्कृतिक समिति न्यू ब्लॉक अध्यक्ष तेजमल सांखला, महासचिव महेंद्र रावत, संरक्षक एड विजय तिवारी, सचिव सौरभ सांखला, रामकुमार शिवहरे, उपाध्यक्ष शीतल जैन, वीरेंद्र जैन (पत्तेवाले), तरुण अग्रवाल, श्याम सुंदर राठौर, गोपाल गौड़, सह स्वागत अध्यक्ष इंजी. पवन जैन, समारोह संयोजक प्रकाश सोनी, कपिल सहगल, कोषाध्यक्ष कालूराम शिवहरे, राजीव शर्मा, सह सचिव दिनेश गर्ग गुड्डे, मुन्ना लाल कुशवाह, सह कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता सन्नी ग्राफिक्स, समारोह क्षेत्र व्यवस्थापक किशोर खंडेलवाल, अजय बिंदल, महेंद्र वशिष्ठ, अमित गुप्ता, प्रचार सचिव ब्रज दुबे, वरुण भार्गव, मीडिया प्रभारी राजू यादव ग्वाल, विशेष सहयोग अनिल जैन काका ने सभी धर्मप्रेमीजनों से भव्य गणेश महोत्सव शामिल होने का आह्वाहन किया है।
होंगी विभिन्न प्रतियोगिता
समारोह के अंतर्गत चल झांकी, सुंदर मूर्ति, अचल झांकी, पांडाल, नृत्य तथा ग्रुप डांस प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को निर्धारित नगद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। समिति के मुताबिक सभी प्रतियोगिताओं में मिलाकर एक लाख रुपये से अधिक के नगद पुरस्कार दिए जाएंगे।
बटेंगे पुरस्कार
चल झांकी प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 21 हजार, द्वितीय 11 हजार और तृतीय 7100 रुपये रखा गया है। सुंदर मूर्ति प्रतियोगिता में प्रथम 11 हजार, द्वितीय 7100 और तृतीय 5100 रुपये, जबकि अचल झांकी एवं पांडाल प्रतियोगिता में प्रथम 5100, द्वितीय 3100 और तृतीय 2100 रुपये का पुरस्कार निर्धारित है। नृत्य प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में प्रथम 3100, द्वितीय 2100 और तृतीय 1100 रुपये तथा जूनियर वर्ग में प्रथम 2100, द्वितीय 1500 और तृतीय 1100 रुपये दिए जाएंगे। ग्रुप डांस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 4100, द्वितीय 2500 और तृतीय 1500 रुपये रहेगा। विशेष पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।
निर्णायक मंडल का रहेगा सर्व मान्य निर्णय, पंजीयन कराए गणेश समिति के पांडाल संचालक
श्री गणेश सांस्कृतिक समिति न्यू ब्लॉक ने बताया कि सभी प्रतियोगिताओं में निर्णायक मंडल का निर्णय सर्वमान्य एवं अंतिम होगा। समारोह में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क 20 रुपये रखा गया है। रजिस्ट्रेशन के लिए रवि मोबाइल, सज्जी कंप्यूटर, कृष्णा ज्वेलर्स एवं ब्रज दुबे (पत्रकार) के यहां संपर्क किया जा सकता है। समिति ने आयोजन के दौरान हथियारों का प्रदर्शन नहीं करने, विस्फोटक सामग्री पूर्णत: प्रतिबंधित रखने तथा सामाजिक सद्भाव को प्रभावित करने वाले नारे एवं गीत नहीं बजाने की अपील की है। साथ ही ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग निर्धारित माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुसार करने की बात कही गई है।

.jpg)

.jpg)

No comments:
Post a Comment