---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Tuesday, August 25, 2026

सीएमओ ने एक पेड़ मॉं के नाम अभियान को किया सफल, 2 वर्ष पूर्ब रोपे पौधों में से 1500 पेड़ बनने की कगार पर


शनिदेव मंदिर परिसर के पास स्थित बंजर भूमि में दिखी हरियाली

शिवपुरी/बैराढ़-प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप पर्यवारण संरक्षण एवं बृहद पौधा रोपण अभियान के तहत एक पेड़ मॉं के नाम अभियान की शुरुआत की थी जिसमे समस्त शासकीय एवं अशासकीय विभागों के अधिकारी-कर्मचारियो को अधिक से अधिक पौधे रोपने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में बैराढ़ नगर परिषद में पदस्थ बर्तमान मुख्य नगर पालिका अधिकारी महेश चंद्र जाटव द्वारा बैराढ़ मुख्यालय से 4 किलोमीटर दूरी पर स्थित शनिदेव मंदिर (बैराढ़ तालाब) के पास स्थित बंजर भूमि पर करीब 2000 पौधे रोपे गए और उसकी नियमित देखभाल हेतु समय-समय पर कर्मचारियों को भेजा साथ ही इस अभियान में मन्दिर के महंत का भी योगदान रहा। 

जहां 2 वर्ष पूर्ब नगर परिषद सीएमओ महेश चंद्र जाटव ने नीम, जामफल,जामुन,पीपल,बरगद, शीशम,बांस,कज,महुआ,बील सहित अन्य दर्जनों प्रजाति के पौधों को रोपा गया था जिसके बाद मन्दिर के महन्तं श्यामदास(श्यामू महाराज) की देखभाल से उक्त पौधे अब पेड़ की कगार पर पहुँच गये। जहा मंगलवार बंजर भूमि पर हरियाली देख मन प्रसन्न हुआ। पौधरोपण के इस अभियान को साकार करने में नगर परिषद सीएमओ महेश चंद्र जाटव की अहम भूमिका रही, जहां 2 वर्ष पूर्ब नगर परिषद में पदस्थ रहे सीएमओ महेश चंद्र जाटव द्वारा करीब 30 से अधिक प्रजाति के 2 अलग-अलग स्थानों पर पौधे रोपे। जहां पुन आगमन पर 2 बर्ष बाद पौधों ने पेड़ का आकार ले लिया है। 

जहा शनि मंदिर परिसर के पास स्थित बंजर भूमि हरियाली में तब्दील हो गयी बही दूसरी ओर मुक्तिधाम परिसर में भी करीब 300 पौधे अब पेड़ बनने की कगार पर आ गए है। इस दौरान नगर परिषद सीएमओ महेश चंद्र जाटव सहित अन्य कर्मचारियों व समाजसेवियों द्वारा पुन: 650 पौधे रोपे गए। जहा बृहद पौधारोपण के तहत आज अमलताश, कंजी,शीशम,महुआ सहित अन्य पौधे रोपे गए है।

No comments: