शिवपुरी। आधुनिक भारत के प्रणेता एवं पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी जयंती जिला कांग्रेस कमेटी शिवपुरी द्वारा सद्भावना दिवस के रूप में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यालय, गुना बायपास चौराहा स्थित कार्यालय में राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।कार्यक्रम के दौरान सर्वधर्म सद्भावना सभा का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न धर्मों के धर्मगुरुओं एवं वरिष्ठ कांग्रेस जनों को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। उपस्थित वक्ताओं ने राजीव गांधी जी के देश के प्रति योगदान, बलिदान एवं आधुनिक भारत के निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को याद करते हुए उनके विचारों और आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहित अग्रवाल ने अपना संदेश दिया कि कि राजीव गांधी ने देश की एकता, अखंडता, सद्भावना और विकास के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए, उनकी जयंती हमें आपसी भाईचारे, प्रेम और सद्भावना का संदेश देती है। इस अवसर पर पूर्व एवं वर्तमान विधायकगण, जनप्रतिनिधि, लोकसभा एवं विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी, ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस अध्यक्ष, पार्षद, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल सहित कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आयोजक सेवादल जिला अध्यक्ष वीरेंद्र खटीक ने सभी का आभार व्यक्त किया तथा कार्यक्रम का संचालन चंद्रकांत शर्मा मामा ने किया।

No comments:
Post a Comment