शिवपुरी। शहर के ककरवाया स्थित दून पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जश्न-ए-आजादी का भव्य आगाज हुआ। इस अवसर पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के अधिकारियों, जवानों, स्कूल स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं ने एक साथ सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का सस्वर गायन किया। बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित इस अमर गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस सामूहिक गायन ने संपूर्ण वातावरण को देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम के जज्बे से सराबोर कर दिया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने स्वतंत्रता सेनानियों के रूप में शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। सीआरपीएफ द्वारा चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत निकाली गई विशेष रैली का दून पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। छात्र-छात्राओं ने रैली में उत्साहपूर्वक भागीदारी की तथा अपने-अपने घरों पर आन-बान-शान के साथ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने का संकल्प लिया।नन्हे बच्चों ने जीता सबका दिल
कार्यक्रम के दौरान स्कूल के प्राइमरी विंग के छोटे बच्चों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। नर्सरी से कक्षा दो तक के छात्र-छात्राएं विभिन्न स्वतंत्रता सेनानियों की वेशभूषा में सज्ज होकर मंच पर पहुंचे। उन्होंने महापुरुषों के प्रसिद्ध नारों (स्लोगन्स) और जीवंत अभिनय के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम के वीरों को नमन किया, जिसे देखकर उपस्थित दर्शकों और अतिथियों ने तालियों की गडग़ड़ाहट के साथ बच्चों को अपना भरपूर आशीर्वाद दिया।

.jpeg)

No comments:
Post a Comment