---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Friday, August 14, 2026

अछरोनी में हरियाली महोत्सव एवं तिरंगा यात्रा का आयोजन


शिवपुरी।
रूपा बाई गौशाला फाउंडेशन नगरेला के तत्वावधान में शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल अछरोनी में हरियाली महोत्सव एवं तिरंगा यात्रा रैली का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम ब्लॉक खनियाधाना, तहसील पिछोर, जिला शिवपुरी के अंतर्गत आयोजित हुआ। कार्यक्रम में श्रीमती शुधा यादव, श्रीमती नेहा सिंह यादव एवं डॉ. अमर सिंह यादव की अध्यक्षता में तथा श्रीमती आकांक्षा खरे के नेतृत्व में आयोजन संपन्न हुआ। इस दौरान महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। 

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं ग्रामीणों में राष्ट्रप्रेम, एकता और सामाजिक सहभागिता की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया। हरियाली महोत्सव के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, अधिक से अधिक पौधारोपण, स्वच्छता एवं हरियाली को बढ़ावा देने के लिए लोगों को जागरूक किया गया। साथ ही गौसेवा एवं ग्राम विकास के प्रति भी ग्रामीणों को प्रेरित किया गया। इस अवसर पर देवी शंकर शर्मा, श्रीमती रेखा कुशवाहा, श्रीमती सुनीता राजक, अनुभव सिन्हा, डॉ. रीना शर्मा, जिला समन्वयक श्रीमती मेघा दीक्षित, श्रीमती क्रांति, कु. विद्या यादव, श्रीमती रत्ना यादव, नाती राजा परमार, के.पी. यादव, हरनाम सिंह यादव, सरपंच दिलीप, अशोक कुमार जैन, श्रीमती ममता जैन, अवधेश यादव, करण केवट, तिलक सिंह यादव, श्रीमती सोनिया नामदेव एवं केशव मिश्रा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

No comments: