आदिनाथ जिनालय मंदिर प्रांगण में प्रात: 9 बजे लगेगा स्वास्थ्य शिविर, प्रसिद्ध न्यूरो फिजिशियन डॉ. विवेक जैन आऐंगेंशिवपुरी- आमजन की चिकित्सकीय सेवा के रूप में नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी एवं समाजसेवी स्व. श्रीगोपालदास अग्रवाल की 5वीं पुण्यतिथि कैलाशवासी श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्मृति को समर्पित रोटरी रीजनल मेडीकल मिशन एवं श्री 1008 भगवान आदिनाथ जिनालय ट्रस्ट, शिवपुरी द्वारा रविवार 26 अप्रैल को एक दिवसीय विशाल नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जार हा है जिसमें प्रसिद्ध न्यूरो सर्जन डॉ.विवेक जैन एवं अन्य विशेषज्ञ चिकित्सक शिविर में अपना सहयोग प्रदान करेंगें।
दिवंगत स्व. श्रीगोपालदास अग्रवाल स्मृति में आयोजित नि:शुल्क चिकित्सा शिविर के बारे में जानकारी देते हुए परिजन दीपेश अग्रवाल एवं शिवम् अग्रवाल ने संयुक्त रूप से बताया कि पूज्य पिता की पुण्य स्मृतियों को जनसेवा में समर्पित कर स्मरण किया जाएगा, इसी क्रम में प्रतिष्ठित व्यवसाई स्व. गोपाल दास अग्रवाल जी (निष्का सेल्स के संस्थापक) की पांचवीं पुण्यतिथि के अवसर पर 26 अप्रैल 2026, रविवार को विशाल नि:शुल्क चिकित्सा शिविर श्री 1008 भगवान आदिनाथ जिनालय ट्रस्ट, पुराना बस स्टेण्ड के पास (जैन मंदिर) पर प्रात: 9 बजे से आयोजित होगा जिसमें ग्वालियर के ख्याति नाम डॉ. विवेक जैन न्यूरो फिजिशियन शामिल होगें, इसके अलावा शिविर में अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों में ग्वालियर, डॉ. दिव्यांश गुप्ता (एम.डी.) असिस्टेंट प्रोफेसर मेडीकल कॉलेज, शिवपुरी, प्रतीक भदौरिया हृदय रोग विशेषज्ञ, ग्वालियर, डॉ. खोजेमा सेफी चर्म रोग विशेषज्ञ, ग्वालियर भी शिविर में आने वाले मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार करेंगे।
शिविर प्रभारी व्यवसाई दीपेश अग्रवाल, शिवम अग्रवाल ने सभी जिले के लोगों से इस नि:शुल्क शिविर में शामिल होकर अधिकाधिक लाभ लेने की अपील की है। रविवार को आयोजित होने वाले स्वास्थ्य शिविर में प्रात: 8 बजे से 12 बजे तक संबंधित मरीजों का रजिस्ट्रेशन प्रात: 7 से 9 बजे तक होगा तत्पश्चात चिकित्सकीय परीक्षण प्रात: 8 बजे से 10 बजे तक एवं चिकित्सकीय परामर्श प्रात: 10 बजे से 12 बजे तक रहेगा। शिविर में विशेष रूप से इंजी. पवन जैन (पीएस) कोर्डिनेटर रोटरी रीजनल मेडीकल मिशन एवं रो. राजेश जैन पत्ते वाले ट्रस्टी श्री आदिनाथ जिनालय शिवपुरी का सहयोग रहेगा जिनकी निर्देशन और मार्गदर्शन में यह स्वास्थ्य शिविर संचालित होगा।

No comments:
Post a Comment