शिवपुरी- नगर को साफ-स्वच्छ बनाए रखने के लिए कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देशन में नगर पालिका सीएमओ ईशांक धाकड़ के द्वारा लगातार जन-जन को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है और इस स्वच्छता अभियान के दिशा निर्देशों में लापरवाही बरतने वालों पर ना केवल जुर्माने की कार्यवाही बल्कि उन्हे स्वयं स्वच्छ माहौल बनाए रखने के लिए ऐसे गंदगी फैलाने वालों से ही श्रमदान भी कराया जा रहा है।
इसी क्रम में बीती रात्रि को नगर पालिका सीएमओ ईशांक धाकड़ के निर्देश पर स्वच्छता टीम में आर.आई. सुधीर मिश्रा, प्रभारी योगेश शर्मा, संजीव सिंह चौहान एवं अन्य नपा का अमला शामिल रहा जिन्होंने नगर के प्रमुख चौक-चौराहों एवं बाजार में दुकानदारों के बीच पहुंचकर स्वच्छता अभियान का जायजा लिया। इस दौरान कई जगह दुकानदारों के सामने ही गंदगी जब नपा की स्वच्छता टीम ने देखी तो तत्काल ऐसे दुकानदारों से स्वयं आगे आकर उनसे ही श्रमदान कराया गया और गंदगी को दूर कर स्वच्छ माहौल निर्मित किया। इसके साथ ही दुकानदारों को निर्देश दिए गए कि भविष्य में कचरा रोड पर नहीं फैलाऐं और आमजन को भी स्वच्छता के प्रति जागरूकता में योगदान दें, यदि भविष्य में दुकान एवं आसपास गंदगी फैली देखी गई तो संबंधित दुकानदारों के विरूद्ध अर्थदंड भी किया जायेगा, हालांकि इस दौरान भी स्वच्छता टीम के द्वारा निरीक्षण में कुछ दुकानदारों पर अर्थदंड भी किया गया और दुकानदारों से स्वच्छता शुल्क जमा वसूला गया।
नपा सीएमओ ईशांक धाकड़ एवं स्वच्छता टीम के द्वारा सभी नगरवासियों एवं दुकानदारों से आग्रह किया गया है कि नगर को साफ सफाई और स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें और नगर के स्वच्छत नागरिक बन नपा के स्वच्छता अभियान में सहभागी बन योगदान दें।

No comments:
Post a Comment