---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Friday, April 24, 2026

भारत विकास परिषद शाखा विवेकानंद के द्वारा बाणगंगा गौशाला में सेवा प्रकल्प के रूप में की गई गौ सेवा




गौ सेवा प्रकल्प में सलाह नहीं, सहयोग दें : विक्रांत खंडेलवाल

शिवपुरी- समाजसेवी संस्था भारत विकास परिषद शाखा विवेकानंद शाखा के द्वारा स्थानीय बाणगंगा गौशाला में एक भव्य सेवा प्रकल्प का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं मार्गदर्शक के रूप में क्षेत्रीय संगठन मंत्री विक्रांत खंडेलवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान गौ-सेवा के साथ-साथ भीषण गर्मी को देखते हुए पक्षियों के लिए सकोरा वितरण का पुनीत कार्य संपन्न हुआ। 

कार्यक्रम की शुरुआत अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र सिंह पवैया के स्वागत भाषण से हुई, उन्होंने नई टीम की कार्यशैली और ऊर्जा की सराहना करते हुए इसे संगठन की मजबूती का शुभ संकेत बताया गया। इस अवसर पर प्रांतीय उपाध्यक्ष विपिन शर्मा, प्रांतीय महामंत्री नीरज अग्रवाल, ओम प्रकाश शर्मा एवं विनोद गर्ग, संस्था अध्यक्ष डा.राजेन्द्र सिंह पवैया एवं सचिव अमित गोयल सहित अनेक गणमान्य नागरिक और विवेकानंद शाखा के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजक नितिन मंगल (मंगल मसाले) और संदीप जैन (साधना एजेंसी) का विशेष सहयोग रहा।  आयोजन का सफल संचालन पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष युगल गर्ग ने किया।

क्षेत्रीय संगठन मंत्री ने दिया सलाह के स्थान पर सहयोग का मंत्र
अपने प्रेरक संबोधन में विक्रांत खंडेलवाल ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा, संगठन में किसी भी सदस्य को, चाहे वह वरिष्ठ हो या कनिष्ठ, सलाह देने के बजाय सहयोग की भावना अपनानी चाहिए। सहयोग ही कार्य को वास्तविक गति देता है। उन्होंने शाखा के भविष्य के कार्यों पर जोर देते हुए कहा कि प्रत्येक शाखा को कम से कम दो ऐसे स्थायी प्रकल्प हाथ में लेने चाहिए जिनका विजन 10 से 20 वर्षों का हो, ताकि समाज में आने वाले बदलावों के सकारात्मक परिणाम स्पष्ट रूप से दिखाई दें।

संस्था सचिव ने बताई भविष्य की कार्ययोजना और सेवा का संकल्प
कार्यक्रम के दौरान शाखा सचिव अमित गोयल ने शाखा के आगामी विजन और भविष्य के कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि किस प्रकार विवेकानंद शाखा निरंतर सेवा कार्यों को गति देते हुए समाज के अंतिम छोर तक पहुंचने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम के अंत में कोषाध्यक्ष गोविंद सिंह तोमर ने उपस्थित सभी अतिथियों, आगंतुकों और सदस्यों का आभार प्रदर्शन किया।

No comments: