चलें रामराज्य की ओर संकल्प यात्रा का जिला कांग्रेस ने किया भव्य स्वागतशिवपुरी = मध्य प्रदेश सहित तीन प्रदेशों में चल रही चार वर्षीय सम्यक इंदिरा ज्योति अभियान यात्रा आज शिवपुरी पहुंची जहां जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिला अध्यक्ष मोहित अग्रवाल के नेतृत्व में उसका भव्य स्वागत आयोजन किया गया जिसमें पोहरी विधायक कैलाश कुशवाह, पूर्व विधायक प्रगीलाल जाटव, पूर्व जिला अध्यक्ष पंडित श्री प्रकाश शर्मा, संगठन मंत्री संजय चतुर्वेदी, शहर अध्यक्ष राजू गुर्जर, एड.साहब सिंह कुशवाह, नपा नेता प्रतिपक्ष श्रीमती शशि शर्मा, राजकुमार शाक्य, विजय चौकसे सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे, यात्रा के प्रदेश संयोजक गुरुदेव के नाम से प्रसिद्ध श्री भास्कर राव रोकड़े ने बताया कि 19 नवंबर 2024 को ग्वालियर में इंदिराजी की 107बीं जयंती को संकल्प दिवस के रूप में मनाते हुए बड़े परिवर्तन के लिए चार वर्षीय इंदिरा ज्योति अभियान की शुरुआत की गई। यह अभियान मध्यप्रदेश,छत्तीसगढ़ व राजस्थान में संचालित है। सभी जिला मुख्यालयों में इंदिरा ज्योति समारोह आयोजित किए जा रहे है। इंदिरा ज्योति अभियान के माध्यम से हर घर,हर द्वार तक इंदिरा जी के कार्यों, विचारों व क्रांतिकारी निर्णयों को पहुंचाने का लक्ष्य है।
श्री रोकड़े ने बताया कि 9 जनवरी 2025 को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के तत्कालीन महासचिव व मध्यप्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को निर्देश दिया था कि वह सम्यक अभियान द्वारा संचालित इंदिरा ज्योति अभियान को सफल बनाने हेतु अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करे। उसके पश्चात पीसीसी से प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए अपील जारी की गई तथा पूर्व मंत्री पी.सी.शर्मा को सम्यक अभियान का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया।
चार वर्षीय इंदिरा ज्योति अभियान की सफलता सुनिश्चित करने हेतु प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद सुरेंद्र सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में 11 सदस्यीय प्रदेश आयोजन समिति गठित की गई है। प्रदेश आयोजन समिति में सांसद अशोक सिंह, पूर्व मंत्री राजमणि पटेल, पूर्व मंत्री व विधायक लखन घनघोरिया, पूर्व मंत्री तरुण भानोट, पूर्व मंत्री व विधायक बालाराम बच्चन, पूर्व मंत्री हर्ष यादव, पूर्व मंत्री राजेंद्र कुमार मिश्रा,पूर्व विधायक व एआईसीसी के सचिव सत्यनारायण पटेल, वरिष्ठ नेता एड.सैयद साजिद अली व महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अर्चना जायसवाल शामिल है। प्रदेश आयोजन समिति द्वारा प्रदेश के सभी जिलों में इंदिरा ज्योति अभियान संचालित करने हेतु जिला आयोजन समितियां गठित की गईं है।
श्री रोकड़े ने बताया कि सम्यक अभियान द्वारा 19 नवंबर 2025 को रविन्द्र भवन भोपाल में आयोजित इंदिरा गांधी 108 वें जयंती समारोह के अवसर पर चलें रामराज्य की ओर अभियान का शुभारंभ किया गया है, ताकि महात्मा गांधी की रामराज्य की अवधारणा को धरातल पर उतारा जा सके। चले रामराज्य की ओर अभियान के रथ का शुभारंभ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा तथा पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष द्वय कांतिलाल भूरिया व अरुण यादव ने हरी झंडी दिखाकर किया था। उन्होंने बताया कि चलें रामराज्य की ओर अभियान के केंद्रीय समन्वयक एडवोकेट सैयद साजिद अली है। उनके साथ केंद्रीय एक्जीक्यूटिव कमेटी में एक सिक्ख, एक ईसाई,एक जैन, एक बौद्ध, एक-एक ठाकुर,ब्राह्मण, वैश्य, ओबीसी, ईबीसी, एस सी व एस टी के सदस्य शामिल है। इंदिरा ज्योति यात्रा व चलें रामराज्य की ओर अभियान संकल्प यात्रा के प्रथम चरण का 31 मई को सागर में समापन होगा। उसके बाद शिवपुरी जिले सहित सभी जिलों में जिला स्तरीय यात्रा शुरू की जायेगी।


No comments:
Post a Comment