---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Friday, April 24, 2026

हमारे देश में बांटने की राजनीति खत्म हो : बृजभूषण महाराज


ग्राम सिंगारपुर में श्रीशिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन

शिवपुरी-कोलारस के समीप ग्राम सिंगारपुर में चल रही श्री शिवमहापुराण के अष्टम दिवस पर राष्ट्रीय कथा प्रवक्ता पंडित श्री बृजभूषण जी महाराज ने बताया कि इस समय भारत देश में बांटने की राजनीति पर बहुत ज्यादा वल दिया जा रहा है एवं लोगों को जाति के नाम पर धर्म के नाम पर एवं भगवान के नाम पर बांटा जा रहा है, यह राजनीति लोगों को सुखी करने के लिए नहीं उनका हक देने के लिए नहीं बल्कि देश को एक महान संकट में धकेलने का काम इस समय किया जा रहा है इसलिए सभी से निवेदन है कि इस राजनीति के गंदे खेल को बंद किया जाए। आचार्य जी ने कथा के प्रसंग में सुंदर द्वादश ज्योतिर्लिंग कथा का श्रवण कराया यह जो द्वादश ज्योतिर्लिंग है यह भगवान शिव के साक्षात स्वरूप है और भगवान शिव साक्षात आकर के ज्योतिर्लिंगों में प्रकट हुए हैं जो द्वादश ज्योतिर्लिंगों की यात्रा करता है एवं जो द्वादश ज्योतिर्लिंगों पर जाकर के गंगाजल चढ़ाता है एवं अभिषेक करता है वह मनुष्य परम पद को प्राप्त होता है इसलिए भगवान शिव का पूजन शिव मंत्र का जाप शिव भगवान के व्रत करने पर मनुष्य परम पद को प्राप्त होता है। इस कथा का आयोजन 17 अप्रैल से 25 अप्रैल तक किया जा रहा है, कथा का आयोजन समस्त ग्रामवासियों द्वारा कराया जा रहा है।

No comments: