---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Friday, April 24, 2026

भीषण गर्मी में परिंदों के लिए संवेदनशील पहल


पानी के सकोरे स्थापित कर पक्षियों के संरक्षण हेतु 'जल सेवाÓ का सराहनीय संकल्प

शिवपुरी-प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवपुरी राजेंद्र प्रसाद सोनी के निर्देशन में तथा सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवपुरी रंजना चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में एडीआर भवन कार्यालय परिसर स्थित बगीचे में भीषण गर्मी को दृष्टिगत रखते हुए पक्षियों के लिए पानी के सकोरे (जल पात्र) स्थापित किए गए। उक्त पहल के अंतर्गत परिसर में विभिन्न स्थानों पर जल से भरे सकोरे रखे गए, जिससे तेज गर्मी के दौरान पक्षियों को पेयजल उपलब्ध हो सके। यह कार्य न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि जीव-जंतुओं के प्रति मानवीय संवेदनाओं का उत्कृष्ट उदाहरण भी प्रस्तुत करता है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवपुरी द्वारा इस अवसर पर यह संकल्प भी लिया गया कि गर्मी के पूरे मौसम में इन जल पात्रों का नियमित रूप से संधारण एवं जल पूर्ति सुनिश्चित की जाएगी, जिससे अधिक से अधिक पक्षियों को राहत मिल सके।

No comments: