शिवपुरी-मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवपुरी राजेन्द्र प्रसाद सोनी के मार्गदर्शन में 13 अप्रैल को सर्किल जेल शिवपुरी में महिला बंदियों हेतु विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया।शिविर की अध्यक्षता रंजना चतुर्वेदी, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवपुरी द्वारा की गई। इस दौरान महिला बंदियों को निशुल्क विधिक सहायता, प्लीबार्गेनिंग एवं उनके विधिक अधिकारों की जानकारी दी गई। माननीय उच्च न्यायालय के सुप्रा आदेशों एवं गाइडलाइंस के अनुरूप बंदियों को स्वास्थ्य, विधिक सहायता, पारिवारिक संपर्क, स्वच्छता, बच्चों की देखभाल एवं पुनर्वास संबंधी प्रमुख प्रावधानों से अवगत कराया गया। शिविर में बंदियों की समस्याएं सुनकर उनके निराकरण हेतु जेल प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए गए तथा टेलीफोन सुविधा कक्ष का निरीक्षण भी किया गया।

No comments:
Post a Comment