---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Friday, April 24, 2026

देशव्यापी दवा व्यापार 20 मई 2026 को रहेगा बंद, जनहित में लिया महत्वपूर्ण निर्णय


ऑल इंडिया केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने किया आह्वान, आमजन से सहयोग एवं समर्थन की अपेक्षा

शिवपुरी- अपने अधिकारों की सुरक्षा और दवाओं के बढ़ते ऑनलाईन कारोबार को लेकर ऑल इंडिया केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन  के द्वारा संपूर्ण देश भर में एक दिवसीय देश व्यापी दवा व्यापार बंद करने का आह़्वान किया गया है यह दवा व्यापार बंद आगामी 20 मई को संपूर्ण देश भर में रहेगा जिसमें ऑल इंडिया केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के द्वारा महत्वपूर्ण निर्णय लेकर सरकार के समक्ष दवा व्यापारियों की समस्याऐं, अधिकारों के हनन एवं दवा व्यापार नीति को लेकर यह विरोध किया जा रहा है। इस दौरान संपूर्ण भारत में दवा विक्रेताओं के द्वारा स्वैच्छिक व्यापार बंद रखा जाएगा। इस बंद में देशभर के थोक एवं फुटकर दवा विक्रेता पूर्ण रूप से सहभागिता करेंगे।

यह निर्णय दवा व्यापार से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों और अधिकारों की रक्षा के लिए लिया गया है। मध्य प्रदेश केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष गौतम चंद्धिंग एवं राष्ट्रीय महासचिव राजीव सिंघल के नेतृत्व एवं आव्हान पर यह निर्णय लिया गया है जिसमें सभी प्रदेश के दवा व्यापारी अपनी सहभागिता निभाऐंगें। जिला मुख्यालय शिवपुरी से यह जानकारी मध्य प्रदेश केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं प्रचार प्रसार प्रमुख अनिल सांड के द्वारा दी गई।
केमिस्ट एसोसिएशन की यह है मुख्य मांगे

ऑनलाइन दवा विक्रय पर रोक
सरकार से अनुरोध है कि बिना उचित नियंत्रण के चल रही ऑनलाइन दवा बिक्री को तत्काल बंद किया जाए, जिससे मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
कॉर्पोरेट डिस्काउंट का विरोध
बड़ी कंपनियों द्वारा अत्यधिक छूट देकर छोटे व्यापारियों को नुकसान पहुँचाया जा रहा है, जिसका विरोध आवश्यक है।
सीएसआर 818 (दिनांक 28.08.2018) कानून वापस लिया जाए
यह नियम दवा व्यापारियों के हितों के विपरीत माना जा रहा है।
सीएसआर 220 (दिनांक 26.03.2020) कानून वापस लिया जाए
इस कानून के कारण भी व्यापारियों को कई व्यावहारिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

प्रदेश एवं राष्ट्रीय नेतृत्व का समर्थन
मध्य प्रदेश केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष गौतम चंद्धिंग एवं राष्ट्रीय महासचिव राजीव सिंघल के नेतृत्व एवं आव्हान पर यह आंदोलन किया जा रहा है। ऑल इंडिया केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के द्वारा जनता से अपील की कि इस बंद के दौरान आम जनता को होने वाली असुविधा के लिए हम खेद व्यक्त करते हैं। हालांकि, इमरजेंसी सेवाएं एवं सरकारी अस्पतालों में आवश्यक दवाएं उपलब्ध रहेंगी, ताकि किसी भी मरीज को गंभीर परेशानी का सामना न करना पड़े। साथ ही निष्कर्ष निकालें कि यह बंद किसी विरोध मात्र का प्रतीक नहीं, बल्कि दवा व्यवसाय की सुरक्षा, पारदर्शिता और आम जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है। हम सभी से सहयोग एवं समर्थन की अपेक्षा करते हैं।

No comments: