यूएफबीयू के आह्वान पर बैंक अधिकारी-कर्मचारी सड़कों पर उतरे, मांग न मानने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनीशिवपुरी। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस यूएफबीयू के देशव्यापी आह्वान पर बुधवार को शिवपुरी में बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों ने पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शहर के विभिन्न बैंकों से अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए। प्रदर्शन का नेतृत्व स्नक्च यूनिट शिवपुरी के अध्यक्ष हेमंत उपाध्याय एवं कन्वेनर संजय वर्मा ने किया। इस दौरान बैंक कर्मियों ने पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करो के नारे लगाए और अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जब आर.बी.आई, एल.आई.सी. और अन्य सरकारी संस्थानों में पांच दिन कार्य करने के लागू है तो बैंकों में क्यों नहीं। उन्होंने कहा कि पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू होने से बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों को बेहतर कार्य-जीवन संतुलन मिलेगा। साथ ही इससे बैंकिंग सेवाओं की कार्यक्षमता में भी सुधार होगा और ग्राहकों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी। यूएफबीयू पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार और बैंक प्रबंधन ने उनकी मांग पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर और तेज किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने एकजुट होकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर राजेंद्र शर्मा, अविनाश यादव, सुनील यादव, अमित आनंद, किशोर सोनी, अशोक कुशवाह, डीपी शर्मा, संतोष शर्मा, दीपक मीणा, शेरसिंह, रथांग, अभिषेक, सोनम गुप्ता, मांसी, निकिता सहित बड़ी संख्या में बैंक कर्मी उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment