राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर जयंती पर प्रतिमा पर पहुंचकर किया पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन
शिवपुरी- राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की जयंती के अवसर पर राठौर समाज शिवपुरी द्वारा राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की प्रतिमा पर पहुंचकर पर श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य नागरिकों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में युवाओं ने राष्ट्रवीर को पुष्प अर्पित कर उनके बलिदान और राष्ट्रभक्ति को नमन किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) यशवंत राठौर ने कहा कि दुर्गादास राठौड़ त्याग, स्वाभिमान और मातृभूमि के प्रति समर्पण के प्रतीक थे, कठिन परिस्थितियों में भी उन्होंने धर्म और राष्ट्र की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया, आज की युवा पीढ़ी को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर देशसेवा का संकल्प लेना चाहिए मेवाड़ की रक्षा और राजकुमार अजीत सिंह को बचाने के लिए दिया गया उनका संघर्ष भारतीय इतिहास की अमर गाथा है। इसके साथ ही कार्यक्रम में मुख्य रूप से देवीलाल राठौर, बाबूलाल राठौर, रामजीलाल राठौर, चिमनलाल राठौर, मुकेश राठौर नई बस्ती, पुरुषोत्तम राठौर, रमेश राठौर बैराड़, बाबूलाल राठौर पिपरसमा वाले, डॉ राकेश राठौर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,हरिओम राठौर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,राजेश राठौर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,हरिओम चैन रामेश्वर राठौर, अमित राठौर, मोनू राठौर, हरिराम मढ़ा वाले, बाबूलाल पौर वाले विशाल, जितेंद्र, सोनू, राकेश, रविकांत, विवेक, अनिल, कमल, विनोद, ब्रजेश, जीतू, आकाश, भरत, भगवत रंन्नोद वाले,दिनेश रंन्नोद वाले,राजेंद्र सिँह पप्पन, रमन, पवन, दीपक, नरेंद्र,अनिल मनियर,दीपक. दीपू आकाश मोबाईल, श्रीमती गायत्री राठौर, गोपाल राठौर, विजय राठौर, मंजू राठौर, अंजलि राठौर, अमित राठौर, के के राठौर, अमृत राठौर, सुनील राठौर, पवन राठौर, मुकेश राठौर, सुरेश राठौर, उपेंद्र राठौर, रवि राठौर, रामकुमार राठौर, प्रशांत राठोर, आशीष राठौर, नीरज राठौर सहित सैकड़ो की संख्या में युवा, मातृशक्ति एवं समाज बंधु उपस्थित हुए।

No comments:
Post a Comment