डीलर्स भानु शर्मा, तरुण शर्मा एवं रचित गोयल भी उत्कृष्ट योगदान के लिए हुए सम्मानितशिवपुरी। शहर के एबी रोड़ स्थित होटल पी.एस. रेजीडेंसी में आयोजित अल्ट्राटेक सीमेंट चैनल पार्टनर ट्रेनिंग प्रोग्राम में जिले भर की सभी तहसीलों से आए डीलर्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में अल्ट्राटेक सीमेंट के नवीनतम उत्पादों, आधुनिक भवन निर्माण तकनीकों तथा ग्राहकों के लिए उपलब्ध उन्नत समाधान की विस्तृत जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण सत्र के दौरान विवेक शर्मा ने अल्ट्राटेक बिल्डिंग सॉल्यूशंस स्टोर की अवधारणा पर प्रकाश डालते हुए बताया कि अब एक ही स्थान पर भवन निर्माण से जुड़ी उच्च गुणवत्ता एवं अत्याधुनिक तकनीक वाले उत्पाद ग्राहकों को उपलब्ध कराए जा रहे हैं। साथ ही वेदर प्रो 200 लिक्विड केमिकल को सीमेंट एवं कंक्रीट में मिलाने से विशेषकर वर्षा ऋतु में होने वाले लाभ, वेदर प्लस सीमेंट की विशेषताएं, रेन वॉटर हार्वेस्टिंग तथा सोलर सिस्टम जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विशेषज्ञों ने जानकारी साझा की। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले डीलर्स का सम्मान रहा।
इस अवसर पर शिवम् पहारिया को सर्वश्रेष्ठ सेल्स के लिए ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके अलावा भानु शर्मा, तरुण शर्मा एवं रचित गोयल को भी उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन टेक्निकल मैनेजर अनिमेष अहिवार ने किया। अतिथियों एवं डीलर्स का स्वागत सेल्स मैनेजर शैलेश शर्मा ने किया, जबकि कार्यक्रम के अंत में डिपो हेड योगेश असाटी ने सभी का आभार व्यक्त किया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम डीलर्स को नई तकनीकों, उत्पादों की विशेषताओं एवं आधुनिक निर्माण समाधानों से अवगत कराने के साथ-साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सहयोगियों का उत्साहवर्धन करने वाला साबित हुआ।



No comments:
Post a Comment