विशेष विरूपण डाक मोहर एवं चित्र पोस्टकार्ड का किया गया विमोचनशिवपुरी। डाक परिमंडल कार्यालय, भोपाल के निर्देशानुसार प्रधान डाकघर शिवपुरी में विश्व हाथी दिवस-2026 के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण एवं वन्यजीव संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा हाथियों के संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना था।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि मुकुल सिंह ठाकुर, सहायक वन संरक्षक, शिवपुरी विष्णुपाल सिंह यादव, डाकघर अधीक्षक, प्रवीण चौहान, सहायक अभियंता, राजकुमार शिवहरे, सहायक अधीक्षक, सुशील एडवर्ड मिंज, सहायक अधीक्षक एवं अनिल कांत ओझा पोस्टमास्टर शिवपुरी प्रधान डाकघर ने संयुक्त रूप से विश्व हाथी दिवस की विशेष विरूपण डाक मोहर एवं चित्र पोस्टकार्ड का विमोचन किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने हाथियों के संरक्षण एवं उनके प्राकृतिक आवास की सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि हाथी वन पारिस्थितिकी तंत्र के संतुलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वन्यजीव संरक्षण के लिए आमजन की सहभागिता और जागरूकता को भी आवश्यक बताया गया। कार्यक्रम में डाक विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं ग्राहक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इनमें गौरव रघुवंशी, राजकुमार तोमर, राकेश वर्मा, रवि स्वर्णकार, बी.एम. मिश्रा, भूपेंद्र भारती एवं गौरी शंकर मांझी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। विश्व हाथी दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से डाक विभाग ने वन्यजीव एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया।

No comments:
Post a Comment