शिवपुरी - विश्व हिंदू परिषद शिवपुरी विभाग की छमाही विभाग बैठक स्थानीय मातोश्री होटल में संपन्न हुई। बैठक में विश्व हिंदू परिषद मध्य भारत प्रांत के प्रांत उपाध्यक्ष पप्पू वर्मा एवं नैतिक शिक्षा प्रमुख नरेश ओझा विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में पिछले छह माह में किए गए कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा आगामी छह माह की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा हुई। आगामी कार्यक्रमों में अखंड भारत संकल्प दिवस, बाबा बुढ़ा अमरनाथ यात्रा एवं स्थापना दिवस सहित विभिन्न आयोजनों की तैयारियों को लेकर विस्तृत योजना बनाई गई। बैठक के दौरान संगठन के कार्य विस्तार को लेकर शिवपुरी विभाग में कुछ दायित्वों में परिवर्तन भी किए गए। पदाधिकारियों ने आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी रूप से संपन्न कराने तथा संगठनात्मक गतिविधियों को और गति देने पर जोर दिया। बैठक में संजय शर्मा, विनोद पुरी, उपेंद्र यादव, राम सिंह यादव, पवन शर्मा, पवन उपमन्यु, संदीप चौहान, सुनील राठौर सहित शिवपुरी विभाग के अंतर्गत आने वाले तीनों जिलों की कार्यकारिणियों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।

.jpeg)
No comments:
Post a Comment