---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Thursday, August 13, 2026

प्राइम रूट बस एसोसिएशन ने अवैध ई-रिक्शा, थ्री-व्हीलर और टैक्सी के संचालन पर रोक की मांग


एसपी ऑफिस पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

शिवपुरी। प्राइम रूट बस ऑनर्स एसोसिएशन जिला शिवपुरी ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर शिवपुरी शहर से विभिन्न मार्गों पर संचालित हो रहे अवैध ई-रिक्शा, थ्री-व्हीलर एवं टैक्सियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसोसिएशन के हिमांशु अध्या, मुकेश सिंह चौहान, सत्येंद्र सिंह भदौरिया आदि ने ज्ञापन में बताया कि शिवपुरी से चारों तरफ जाने वाले बस मार्गों के आगे समानांतर रूप से ई-रिक्शा, थ्री-व्हीलर और टैक्सी खड़े कर अवैध रूप से सवारी का परिवहन किया जा रहा है। 

इन वाहनों द्वारा कथित रूप से बिना टोल दिए सवारियों को शिवपुरी से मोहना, करैरा, बदरवास और पोहरी तक ले जाया जा रहा है, जिससे बस संचालकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। एसोसिएशन का कहना है कि इस संबंध में थाना सिटी कोतवाली, यातायात विभाग एवं आरटीओ विभाग को शिकायतें दी जा चुकी हैं, लेकिन अभी तक अवैध वाहनों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं हो सकी है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि बिना रोक-टोक इन वाहनों का संचालन जारी है। बस ऑनर्स एसोसिएशन ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि मामले की जांच कराई जाए तथा अवैध रूप से संचालित किए जा रहे वाहनों को रोका जाए और आवश्यकतानुसार उन्हें जब्त करने की कार्रवाई की जाए। साथ ही बस संचालन को प्रभावित करने वाले अवैध परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण लगाने की मांग की गई है।

No comments: