---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Friday, August 14, 2026

सीआरपीएफ के द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के रूप में निकाली बाईक रैली




देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ निकली तिरंगा यात्रा

शिवपुरी-स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत सरकार के 'हर घर तिरंगाÓ अभियान के अंतर्गत सीआईएटी स्कूल, सीआरपीएफ शिवपुरी द्वारा भव्य तिरंगा मोटर साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली सीआईएटी स्कूल, सीआरपीएफ शिवपुरी परिसर से शुरू होकर दून स्कूल, माधव चौक, गुरुद्वारा चौक, महाराणा प्रताप चौक आदि प्रमुख स्थानों से होते हुए वापस स्कूल परिसर में समाप्त हुई। इस रैली में दून स्कूल, बाल शिक्षा निकेतन स्कूल, हैप्पीडेज स्कूल, भारत विकास परिषद तथा स्थानीय पुलिस सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ राजीव कुमार ठाकुर, पुलिस महानिरीक्षक/प्राचार्य, सीआईएटी स्कूल शिवपुरी द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस अवसर पर अधिकारी, जवान, उनके परिवारजन तथा प्रशिक्षणार्थी हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर उत्साहपूर्वक रैली में शामिल हुए।
रैली के दौरान प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता, देशभक्ति और राष्ट्र के प्रति समर्पण का संदेश दिया। साथ ही नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान तथा स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने राष्ट्र की एकता एवं अखंडता बनाए रखने तथा देश की सेवा के प्रति अपने संकल्प को दोहराया।

No comments: