शिवपुरी। माता जानकी के सम्मान में जानकी सेना मैदान में जयघोष के साथ सेवाभावी अखिल भारतीय जानकी सेना संगठन के द्वारा स्थानीय माधवचौक चौराहे पर गुना विधायक पन्ना लाल शाक्य का माता सीता को लेकर अनर्गल बयानबाजी को लेकर पुतला फूंका गया। इस दौरान जानकी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम रावत एवं महासचिव नरेशप्रताप ङ्क्षसह (बॉबीराजा) ने विधायक पन्नालाल के बयान को लेकर नाराजगी प्रकट करते हुए कहा कि जानकी सेना संगठन के लिए माता जानकी हमारी प्रेरणा है आराध्य देवी है, और समाज को रह दिखाने वाली प्रेरणा पुंज है उनके खिलाफ एक शब्द भी हम नहीं सुन सकते जरूरत पड़ेगी तो हम प्राणों को भी उनके ऊपर न्योछावर कर देंगे। जानकी सैनिकों के द्वारा शहर के माधवचौक चौराहे पर विधायक पन्नालाल शाक्य के खिलाफ नारेबाजी की गई और उनके पुतले को जूते चप्पल से पीटा गया और बाद में आग के हवाले कर दिया। जानकी सैनिकों नें माता जानकी के सम्मान में जानकी सेना मैदान में के गगनभेदी नारों से पूरे माधव चौक चौराहे को गूंजायमान कर दिया। जानकी सैनिकों की मांग है कि विधायक पन्नालाल को पार्टी निष्कासित करें और विधायक पद से तत्काल हटाकर उनकी प्राथमिक सदस्यता खत्म करो और प्रशासन से मांग की है कि पन्नालाल शाक्य के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाए।

No comments:
Post a Comment