शिवपुरी। भारत विकास परिषद, शाखा शिवपुरी द्वारा आयोजित संस्कृति सप्ताह के पंचम दिवस पर विष्णु मंदिर परिसर में सेवा एवं सामाजिक सहभागिता का प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत श्रद्धालुओं एवं जरूरतमंदों के लिए भोजन प्रसादी का वितरण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के सामूहिक गायन से हुई। इसके पश्चात सर्वप्रथम भगवान विष्णु को विधिवत भोग अर्पित किया गया और फिर उपस्थित लोगों को भोजन प्रसादी वितरित की गई। परिषद सदस्यों ने सेवा भाव के साथ भोजन वितरण में सहभागिता निभाई।इस अवसर पर महिला सहभागिता प्रमुख श्रीमती प्रीति जैन के साथ परिषद की महिला सदस्यों ने विशेष उत्साह से सेवा कार्य में भाग लिया। कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष श्री गणेश धाकड़, श्री नवीन मलिक, श्री संदीप वशिष्ठ एवं श्री प्रगीत खेमरिया जी की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में प्रीति जैन, सुनीता अग्रवाल, सीमा समाधिया, इंदिरा सराफ, मधु जैन, रीना गुप्ता, अनुराधा बंसल, अनुराधा खेमरिया, साधना गोयल, निधि गोयल, सपना गोयल, दीपिका सक्सेना, संगीता गर्ग, सुनीता गुप्ता, प्रीति मिश्रा, पूजा शर्मा, मीना सिंघल, सीमा गोयल, मंजू अरोरा, कल्पना अग्रवाल, स्नेहलता शर्मा, अलका गुप्ता, मानसी वशिष्ठ एवं दीपा गुप्ता सहित परिषद के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। परिषद के सदस्यों ने कहा कि सेवा, संस्कार और सामाजिक सहभागिता ही संस्कृति सप्ताह की वास्तविक भावना है। भोजन वितरण के माध्यम से समाज के प्रति अपने दायित्व और सेवा भावना को अभिव्यक्त करने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के सामूहिक गायन के साथ हुआ। उपस्थित सभी सदस्यों ने सेवा कार्य को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान किया।

No comments:
Post a Comment