जिले भर से समाजजन होंगे शामिल, भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंजेगा शिवपुरीशिवपुरी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर सर्व यादव समाज जिला शिवपुरी के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन को लेकर समाजजनों द्वारा जिले भर में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। समाज के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा अधिक से अधिक संख्या में समाजजनों से शोभायात्रा में शामिल होने की अपील की जा रही है। इस भव्य जुलूस शोभयात्रा में श्रद्धालु पैदल राहगीर, दुपहिया, चार पहिया एवं ट्रैक्टर व अन्य साधनों से समाजजन शामिल होंगें।
आयोजित होने वाली इस भव्य शोभायात्रा में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से सर्व यादव समाज के समाजजन बड़ी संख्या में शामिल होंगे। शोभायात्रा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों और धार्मिक उत्साह से पूरा शिवपुरी नगर भक्तिमय नजर आएगा। आयोजन के अनुसार 3 सितंबर 2026, गुरुवार को सुबह 10 बजे शोभायात्रा का शुभारंभ मानस भवन, गांधी पार्क शिवपुरी से होगा। इसके बाद शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए राधाकृष्ण मंदिर, पुरानी शिवपुरी पहुंचकर संपन्न होगी। शोभायात्रा के बीच सामाजिक बंधुओं द्वारा विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। सर्व यादव समाज जिला शिवपुरी ने समाज के सभी बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। आयोजकों का कहना है कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर निकलने वाली यह शोभायात्रा सामाजिक एकता, भाईचारे और धार्मिक आस्था का संदेश देगी।


.jpeg)
No comments:
Post a Comment