---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Friday, August 7, 2026

कोर्ट रोड सब्जी मंडी में यातायात पुलिस की कार्रवाई, पार्किंग में खड़े हाथ ठेले हटवाए


शिवपुरी।
शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.डी. प्रजापति के मार्गदर्शन में यातायत प्रभारी रणवीर यादव के द्वारा कार्यवाही की गई। जिसमें यातायात पुलिस ने शुक्रवार को कोर्ट रोड स्थित सब्जी मंडी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए पार्किंग स्थल पर खड़े हाथ ठेलों को हटवाया।

यातायात प्रभारी रणवीर यादव ने बताया कि कई हाथ ठेले निर्धारित पार्किंग स्थल पर लगाए जा रहे थे। इसके कारण सब्जी खरीदने आने वाले वाहन चालकों को पार्किंग नहीं मिल पाती थी और वह अपने दोपहिया एवं चारपहिया वाहन सड़क पर ही खड़े कर देते थे। इससे यातायात बाधित होने के साथ-साथ अक्सर जाम की स्थिति निर्मित हो जाती थी। कार्रवाई के दौरान हाथ ठेला संचालकों को समझाइश देते हुए पार्किंग स्थल खाली रखने के निर्देश दिए गए। यातायात प्रभारी रणवीर यादव ने स्पष्ट किया कि शहर की यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। यदि कोई व्यक्ति पार्किंग स्थल पर अतिक्रमण कर यातायात में बाधा उत्पन्न करता पाया गया तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

No comments: