शिवपुरी/पोहरी- पोहरी विधानसभा क्षेत्र के अंतिम छोर पर स्थित 2 हायर सेकेंडरी विद्यालयो में कृषि संकाय की मांगें लंबे समय से चली आ रही थीं जिसके चलते छात्र/छात्राएं काफी परेशान थे। उक्त मांग पर पूर्ब राज्यमंत्री दर्जा एवं पूर्ब विधायक प्रहलाद भारती ने शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह व अभिषेक सिंह आयुक्त डीपीआई भोपाल से व्यक्तिगत मुलाकात कर उनके समक्ष समस्या को रखा और छात्र हित मे उक्त लंबित मांग को त्वरित पूर्ण करने का अनुरोध किया।जहां बीते दिनों लोक शिक्षण संचालनालय से एक आदेश जारी हुआ जिसमें शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छर्च व शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोवर्धन में कृषि संकाय को सम्मलित किया गया है। इन दोनों विद्यालयो में कृषि संकाय के शामिल होने से अब छात्रों को निजी विधालयो का सहारा नही लेना पड़ेगा साथ ही ग्राम स्तर पर ही वह कृषि संकाय से अपनी पढ़ाई पूरी कर सकेंगे। बता दे कि पूर्ब राज्यमंत्री दर्जा व विधायक प्रह्लाद भारती के अथक प्रयासों से ही 3 माह के भीतर ही छात्रों की मांग पर कृषि संकाय का शामिल होना संभव हो सका है। कृषि संकाय के सम्मलित होने पर छात्रों ने पूर्ब राज्यमंत्री दर्जा प्रहलाद भारती का धन्यवाद ज्ञापित किया है। बता दे कि पोहरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने बाले शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छर्च व शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोवर्धन अंतिम छोर पर स्थित है। इस स्थिति में इन विद्यालय में कृषि संकाय के शामिल होने से छात्रों को अब अन्यत्र स्थान पर जाकर मजबूरन पढ़ाई नही करनी पड़ेगी।

No comments:
Post a Comment