---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Thursday, August 6, 2026

श्री गणेश सांस्कृतिक समिति न्यू ब्लॉक का भव्य पुरस्कार वितरण समारोह 14 अगस्त को


समिति की बैठक आयोजित, सेवाभावियों का भी किया जाएगा सम्मान

शिवपुरी। श्री गणेश सांस्कृतिक समिति, न्यू ब्लॉक, शिवपुरी द्वारा गणेशोत्सव के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं का भव्य पुरस्कार वितरण समारोह 14 अगस्त को परिणय वाटिका, शिवपुरी में सायं 7 बजे आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही मंगलम बाल गृह, दुर्गा वाहिनी शिवपुरी, मंगलम योग केंद्र, सभी खानपान एवं जलपान समितियों, पत्रकार एवं मीडिया प्रतिनिधियों का भी विशेष सम्मान किया जाएगा। इस आयोजन की तैयारियों को लेकर गत दिवस समिति कार्यालय पर एक बैठक आयोजित की गई। 

बैठक की अध्यक्षता श्री गणेश सांस्कृतिक समिति अध्यक्ष तेजमल सांखला ने की। बैठक में श्याम सुंदर राठौर, ब्रज दुबे, सौरभ सांखला, अमित गुप्ता, दिनेश गर्ग (गुड्डे), राजीव शर्मा एवं राजू यादव ग्वाल सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में पुरस्कार वितरण समारोह की रूपरेखा, अतिथि व्यवस्था एवं कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। श्री गणेश सांस्कृतिक समिति ने सभी विजेताओं, प्रतिभागियों एवं शहरवासियों से आगामी 14 अगस्त को आयोजित होने वाले पुरस्कार वितरण समारोह में उपस्थित होकर प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।


प्रतियोगिताओं के प्रमुख विजेता

सुंदर मूर्ति प्रतियोगिता

संयुक्त प्रथम: शीतला माता मंदिर समिति (पुरानी शिवपुरी), फिजिकल का सम्राट।

संयुक्त द्वितीय: भैरो बाबा उत्सव समिति (पुरानी शिवपुरी), कलारबाग का राजा।

संयुक्त तृतीय: खेड़ापति उत्सव समिति, राधारमण मंदिर (पुरानी शिवपुरी), बाबा उत्सव समिति (जल मंदिर रोड)।

विशेष पुरस्कार: छोटा लुहारपुरा के सरकार, पिन्नू महाराज उत्सव समिति, आजाद जनजागृति मंच, श्री सिद्धि विनायक समिति, खुड़े का राजा।

चल झांकी प्रतियोगिता

प्रथम: भैरो बाबा मंदिर समिति।

द्वितीय: इच्छापूर्ण शिव मंदिर समिति।

तृतीय: राधारमण मंदिर समिति।

विशेष पुरस्कार: भैरो बाबा गणेश उत्सव समिति, कलारबाग का राजा, पिन्नू महाराज उत्सव समिति।

अचल झांकी प्रतियोगिता

प्रथम: गजकर्णक समिति।

संयुक्त द्वितीय: विजयपुरम कॉलोनी उत्सव समिति, नव युवक एकता समिति।

संयुक्त तृतीय: बाल गणेश उत्सव समिति, सिद्धि विनायक मित्र मंडल, ठाकुर बाबा बाल समिति।

विशेष पुरस्कार: बाबा उत्सव समिति (जल मंदिर रोड), पिन्नू महाराज उत्सव समिति।

सुंदर पंडाल प्रतियोगिता

प्रथम: फिजिकल का सम्राट।

संयुक्त द्वितीय: भैरो बाबा उत्सव समिति, कमलागंज का राजा।

संयुक्त तृतीय: कलारबाग का राजा, आजाद जन जागृति मंच, खेड़ापति उत्सव समिति।

बैंड प्रतियोगिता

प्रथम: विजय बैंड।

द्वितीय: अग्रवाल बैंड एंड डीजे।

तृतीय: संगम ढोल।

प्रोत्साहन: घनश्याम शहनाई।

डांस प्रतियोगिता (सीनियर)

संयुक्त प्रथम: अनमोल भार्गव, काया (True Guys)।

संयुक्त द्वितीय: रानी महौर, समृद्धि शर्मा।

संयुक्त तृतीय: राशि मित्तल, सम्मान राज गौरवाणी।

प्रोत्साहन: डी रॉक, माही निगम, स्पर्श कुलश्रेष्ठ।

डांस प्रतियोगिता (जूनियर)

संयुक्त प्रथम: मौशी जैन, अभ्युदय सर्वसैना।

संयुक्त द्वितीय: वैदिक झा, प्रकृति शर्मा, श्वेता सिंघल।

संयुक्त तृतीय: स्वीटी राठौर, सानवी भार्गव, मनल बाथम।

प्रोत्साहन: हर्षिता रजक, शिवानी लखेड़ा, आराध्या शर्मा, नित्या शिवहरे।

ग्रुप डांस प्रतियोगिता

प्रथम: WDS ग्रुप एवं MDC ग्रुप डांस।

संयुक्त द्वितीय: एमिनेंट विद्यालय, नवदेवी और नियति (सी-7 ग्रुप)।

संयुक्त तृतीय: राग्या और पार्थ, सेंट जॉन्स स्कूल।

प्रोत्साहन: जैक एंड जिल स्कूल, लव्या और खुशी।

No comments: