शिवम यादव हैडबॉय तो काजल यादव बनी हैडगर्लशिवपुरी- जिला मुख्यालय पर एबी रोड़ स्थित हैप्पीडेज हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्र परिषद का वार्षिक अलंकरण समारोह विद्यालय संचालिका श्रीमती गीता दीवान और विद्यालय प्राचार्य विनय श्रीवास्तव के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। हैप्पीडेज स्कूल के स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट से गिर्राज शर्मा ने बताया कि विद्यालय द्वारा इस अवसर पर 22 सदस्यीय स्टूडेंट काउंसिल का गठन किया गया। इस अवसर पर सभी काउंसिल मेंबर को बैज एवं शैशे पहनाकर मुख्य अतिथि के द्वारा अलंकृत किया गया।
विद्यालय के कक्षा 12वीं के छात्र शिवम यादव को हेडबॉय एवं काजल यादव को हैडगर्ल चुना गया। स्पोर्ट्स कैप्टन के रूप में अयान खान एवं जूनियर स्पोर्ट्स कैप्टन युवराज धाकड़ का चयन किया गया जबकि वंशिका व्यास एवं निहाल सोनी को एक्टिविटी कैप्टेन की जिम्मेदारी सौंपी गई। विद्यालयीन गतिविधियों को पांच हाउस के माध्यम से संचालित किया जाता है, हाउस कैप्टन के रूप में गंगा हाउस से आकाश पाल, गोदावरी हाउस से कृष्णा सिकरवार, कावेरी हाउस से शिवम रावत, नर्मदा हाउस से झलक यादव और यमुना हाउस से वरुण गौर का चयन कर अतिथियों के द्वारा बेजेस प्रदान किए गए। स्कूल डायरेक्टर श्रीमती गीता दीवान के द्वारा सभी काउंसिल मेंबर को पद एवं कर्त्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई। समारोह का समापन विद्यालय प्राचार्य के उत्साहपूर्ण भाषण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। कार्यक्रम में बैंड की शानदार प्रस्तुति विद्यालय के छात्र देव घोसी, राघव गुप्ता, कान्हा शर्मा, उज्जवल शिवहरे और हरसुल धाकड़ के द्वारा दी गई। एनसीसी कैडेट कमरजोत सिंह और राहुल यादव का इस समारोह में विशेष योगदान रहा।


No comments:
Post a Comment