दतिया विधानसभा को लेकर कांग्रेस होगी विजय, प्रदेशाध्यक्ष ने किया दावाशिवपुरी। विगत दिवस दतिया उप चुनाव का प्रभाव समूचे अंचल में देखने को मिला। चुनाव की गहमागहमी के बीच बृहस्पतिवार को दतिया में वोटिंग उपरांत सभी दलों के नेता जो आसपास के इलाकों में वोटिंग के दौरान ठहरे हुए थे अपने-अपने क्षेत्र के लिए रवाना हो गए। इस दौरान कांग्रेस पार्टी जिलाध्यक्ष मोहित अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष वासित अली व अन्य कांग्रेस नेता मौजूद रहे।
इसी क्रम में बीती शाम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी भी अपने लावलश्कर के साथ करैरा से दिनारा होते हुए झांसी पहुंचे,जहां निर्धारित ट्रेन से उन्हें भोपाल के लिए रवाना होना था। इस दौरान चर्चा में जीतू पटवारी ने दतिया उप चुनाव में कांग्रेस की जीत को निश्चित बताते हुए कहा की कांग्रेस प्रत्याशी को अच्छे मतों से जीत हासिल होगी। ज्ञात रहे उपचुनाव के दौरान जीतू पटवारी क्षेत्र में डेरा डाले हुए थे और शिवपुरी कांग्रेस के पदाधिकारी लगातार उनके साथ संपर्क में थे। विगत दिवस चुनावी प्रक्रिया संपन्न होते ही नागरिक सहकारी बैंक के अध्यक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष बासित अली अपनी टीम के साथ करैरा पहुंचे जहां उन्होंने जीतू पटवारी से मुलाकात कर उन्हें क्षेत्र की स्थिति से अवगत कराया और इसके बाद बासित अली अपने साथियों सहित प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के साथ दिनारा होते हुए झांसी रेलवे स्टेशन उन्हें रवाना करने पहुंचे। उन्होंने कहा की प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में कांग्रेस पुन: अपने पुराने स्थान को प्राप्त करेगी और आने वाले चुनाव में प्रदेश में जीत का परचम लहराएगी।

No comments:
Post a Comment