शिवपुरी। शहर की जर्जर एवं क्षतिग्रस्त सड़कों की शीघ्र मरम्मत की मांग को लेकर शिवपुरी विकास मंच के पदाधिकारियों ने नगर पालिका परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में शहर की प्रमुख सड़कों की खराब स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए जनहित में तत्काल मरम्मत कार्य शुरू कराने की मांग की गई।ज्ञापन में बताया गया कि सदर बाजार से कस्टम गेट तक का मार्ग, उसी मार्ग पर स्थित राठौर मोहल्ले की सड़क तथा प्रगति बाजार की मुख्य सड़क लंबे समय से जर्जर अवस्था में हैं। इन मार्गों पर बड़े-बड़े गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है, जबकि बारिश के मौसम में नागरिकों और व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। शिवपुरी विकास मंच ने सीएमओ से इन सड़कों का शीघ्र निरीक्षण कर आवश्यक मरम्मत एवं सुधार कार्य कराने का आग्रह किया। साथ ही ज्ञापन में वर्तमान सीएमओ के कार्यभार संभालने के बाद नगर पालिका की कार्यप्रणाली में आए सकारात्मक बदलाव की सराहना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में शहर के विकास कार्य और अधिक गति से आगे बढ़ेंगे। इस अवसर पर शिवपुरी विकास मंच के अध्यक्ष तेजमल सांखला, उपाध्यक्ष अशोक कोचेटा एवं रामकुमार शिवहरे, महासचिव जिनेश जैन, कोषाध्यक्ष श्याम सुंदर राठौर, सह सचिव सौरभ सांखला, मीडिया प्रभारी ब्रज दुबे, रवि गोयल सहित मंच के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment