संस्कृति सप्ताह में बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा, राखी बनाओ प्रतियोगिता आयोजितभारत विकास परिषद शाखा शिवपुरी द्वारा मनाया जा रहा है संस्कृति सप्ताह
शिवपुरी। समाजसेवी संस्था भारत विकास परिषद, शाखा शिवपुरी द्वारा संस्कृति सप्ताह के तृतीय दिवस के अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर, अस्पताल चौराहा में हाथों से बनी राखी का अनूठा प्यार विषय पर राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी रचनात्मकता, कला-कौशल एवं भारतीय संस्कृति के प्रति लगाव का सुंदर प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य शशिकांत शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही। परिषद सचिव अमित सहगल ने उनका सम्मान किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों की प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ उन्हें भारतीय संस्कारों एवं संस्कृति से जोडऩे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत भाव के साथ हुआ। महिला सहभागिता प्रमुख श्रीमती प्रीति जैन ने स्वागत भाषण देते हुए सभी प्रतिभागी बच्चों एवं उपस्थित सदस्यों का अभिनंदन किया।
कार्यक्रम की संयोजक श्रीमती मंजू अरोरा एवं श्रीमती सुनीता बिंदल ने प्रतियोगिता की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित किया। प्रतियोगिता में बच्चों ने रंग-बिरंगे धागों, मोतियों, सजावटी सामग्री सहित विभिन्न रचनात्मक वस्तुओं का उपयोग कर आकर्षक एवं सुंदर राखियां तैयार कीं। बच्चों की कलात्मक प्रतिभा और मेहनत को देखते हुए निर्णायकों के लिए विजेताओं का चयन करना चुनौतीपूर्ण रहा। प्रतियोगिता की निर्णायक श्रीमती सीमा समाधिया एवं श्रीमती संध्या शर्मा रहीं। उन्होंने बच्चों द्वारा बनाई गई राखियों का बारीकी से मूल्यांकन किया।
निर्णायकों ने बच्चों की रचनात्मकता की सराहना करते हुए कहा कि सभी प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रयास किया। कार्यक्रम में परिषद की महिला सदस्यों की भी उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। रीना गुप्ता, सीमा समाधिया, प्रीति जैन, रवजीत ओझा, अंजलि शर्मा, स्नेहलता शर्मा, ममता मित्तल, संध्या मित्तल, सीमा गोयल, सपना गोयल, मंजू अरोरा, सुनीता बिंदल, मीना सिंगल, संध्या शर्मा, निधि गोयल, सरला वर्मा, अनुराधा खेमरिया, प्रीति गोयल, खुशबू जैन, अंजू अग्रवाल, मधु जैन, पूजा शर्मा, साधना गोयल, रुचि उपाध्याय, सुनीता गुप्ता, आभा मित्तल, कल्पना अग्रवाल एवं प्रीति मिश्रा सहित परिषद की अनेक महिला सदस्य उपस्थित रहीं। समापन अवसर पर महिला सहभागिता प्रमुख प्रीति जैन ने विद्यालय के समस्त शिक्षकों, प्रधानाचार्य, प्रतिभागी बच्चों एवं परिषद के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
यह रहे प्रतियोगिता के परिणाम
सीनियर वर्ग में कुल 18 बच्चों ने सहभागिता की। इसमें कनक खरे ने प्रथम, भूमि गौर ने द्वितीय तथा रश्मि यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जूनियर वर्ग में कुल 35 बच्चों ने भाग लिया। इसमें कौशिक नामदेव ने प्रथम, स्नेहा धाकड़ ने द्वितीय तथा सलोनी रावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भारत विकास परिषद, शाखा शिवपुरी का यह आयोजन रचनात्मकता, भारतीय संस्कृति और संस्कारों का सुंदर संगम बनकर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
सीनियर वर्ग में कुल 18 बच्चों ने सहभागिता की। इसमें कनक खरे ने प्रथम, भूमि गौर ने द्वितीय तथा रश्मि यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जूनियर वर्ग में कुल 35 बच्चों ने भाग लिया। इसमें कौशिक नामदेव ने प्रथम, स्नेहा धाकड़ ने द्वितीय तथा सलोनी रावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भारत विकास परिषद, शाखा शिवपुरी का यह आयोजन रचनात्मकता, भारतीय संस्कृति और संस्कारों का सुंदर संगम बनकर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

.jpeg)

No comments:
Post a Comment