---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Wednesday, June 17, 2026

श्रीचिंताहरण मंदिर पर महिला मण्डल ने किया सुंदरकाण्ड पाठ


शिवपुरी-
श्रीचिंताहरण महिला मण्डल के द्वारा जनसेवा और समाजसेवा के कार्यों को लेकर रूपरेखा तय करने के लिए सर्वप्रथम स्थानीय श्रीचिंताहरण मंदिर प्रांगण में संगीतमय सुंदरकाण्ड पाठ का आयोजन किया और सभी ने सहभागिता करते हुए प्रसाद का वितरण किया। इसके पूर्व सभी ने यह संकल्प लिया कि सामाजिक सहभागिता और श्रीचिंताहरण महिला मण्डल संगठन को लेकर विस्तारित करते हुए शीघ्र रूपरेखा बनाई जाएगी ताकि सभी मंडल की महिलाओं को संगठन से जोड़कर सामाजिक सरोकार के कार्यों को किया जा सके। श्रीचिंताहरण महिला मण्डल को लेकर यह अभिनव पहल की अभा क्षत्रिय महासभा की पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रंजना सिंह चौहान ने जिन्होंने सभी सभी महिलाओं के साथ मिलकर अपने श्रीचिंताहरण महिला मंडल के रूप में सेवा कार्यों की शुरूआत संगीतमय सुंदरकाण्ड पाठ से की। श्रीचिंताहरण महिला मंडल में दीप्ति गोस्वामी, वंदना गोस्वामी,  कृष्ण सेन, साधना सोलंकी,  आराधना पुंडीर, मीरा कुशवाहा,  अमिता जादौन, संध्या बघेल,  मनोरमा भदोरिय, रंजना व्यास, पूजा राजपूत, रचना यादव, सोनू गौड़, नीतू राजावत, सविता मौर्या, कृष्णा, सरोज कुशवाहा, मंजू कुशवाहा,  कमलेश चौहान, अर्चना चौहान, नीलम चौहान, पिंकी चौहान, उषा चौहान, ममता राठौर, रेखा यादव, भारती सोनी एवं विभा रघुवंशी सहित अन्य महिलाऐं व मंदिर से जुड़े धर्मप्रेमीजन शामिल रहे।

No comments: