रक्तदान शिविर के आयोजन में विजयी प्रतिभागियों का होगा सम्मानशिवपुरी- अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन महिला समिति, शिवपुरी इकाई द्वारा आयोजित रील क्रिएट प्रतियोगिता का सफलता पूर्वक आयोजन स्थानीय होटल कमला हैरिटेज में संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रतियोगिता में सहभागिता करने वाली सभी प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गई। आयोजित प्रतियोगिता में प्राप्त लाइक, कमेंट एवं शेयर के आधार पर कुल पॉइंट्स को एकत्रित करते हुए गणना की गई, जिसके अनुसार परिणाम घोषित गए जिसमें प्रथम पुरस्कार श्रीमती अंजू गोयल 236 पॉइंट्स, द्वितीय पुरस्कार श्रीमती रश्मि सिंघल 206 पॉइंट्स एवं तृतीय पुरस्कार श्रीमती संध्या गोयल 193 पॉइंट्स को प्राप्त हुए। इन सभी विजेता प्रतिभागियों को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की ओर से बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ की गई। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी प्रतिभागियों का विशेष धन्यवाद जिन्होंने रचनात्मकता, उत्साह एवं सक्रिय सहभागिता ने इस आयोजन को सफल एवं यादगार बनाया।
इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के कोर सदस्यों हरिओम जैन, श्रीमती प्रीति जैन, मुकेश जैन जी(मगरोनी), श्रीमती शिखा सिंघल, अंकुर सिंघल, मोहन मधुर गुप्ता, श्रीमती अनीता जैन, श्रीमती बीना जैन, नरेन्द्र भोला जैन, शैलेंद्र जैन, श्रीमती नीतू जैन, राजेश गुप्ता एवं संजीव जैन की गरिमामयी उपस्थिति एवं सहयोग विशेष रूप से सराहनीय रहा। सभी के मार्गदर्शन एवं सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस दौरान महत्वपूर्ण सूचना के तहत अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन द्वारा आयोजित होने वाले ब्लड डोनेशन कैंप के अवसर पर प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी प्रतिभागियों का सम्मान किया जाएगा एवं विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण भी किया जाएगा। अत: सभी प्रतिभागियों से अनुरोध है कि उक्त कार्यक्रम में अपनी गरिमामयी उपस्थिति सुनिश्चित करें।

No comments:
Post a Comment