---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Wednesday, June 17, 2026

दूरसंचार वाहिनी आई.टी.बी.पी., में हावा सदस्याओं को करवाया गया योगाभ्यास



शिवपुरी-
दूरसंचार वाहिनी, आई.टी.बी.पी शिवपुरी द्वारा डॉ.सुषमा शुक्ला चीफ एग्जीक्यूटिव हावा के निर्देशन में दूरसंचार वाहिनी तथा संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान की हावा सदस्याओं के लिए योग अभ्यास करवाया गया। इस अवसर पर श्रीमती शशी चौधरी, चीफ एग्जीक्यूटिव हावा, सी.आई.टी.आई. के साथ-साथ दोनों संस्थान की समस्त हावा सदस्याऐं उपस्थित रहीं।

योग अभ्यास कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वाहिनी की हावा सदस्याओं एवं बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बढावा देना तथा योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करना था। योगाभ्यास में उपस्थित हावा सदस्याओं को योग प्रशिक्षक द्वारा विभिन्न आसन, प्रणायाम और ध्यान का अभ्यास करवाया गया। चीफ एग्जीक्यूटिव हावा द्वारा योग के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया गया कि योग क्रियाओं के माध्यम से मनुष्य द्वारा विभिन्न प्रकार की कलाओं में पारंगत कर एकाग्रता बढ़ाई जा सकती है। साथ ही योग को अपनी जीवनशैली में नियमित रूप से शामिल करने हेतु आवाहन किया गया।

No comments: