रसायन विभाग के शिक्षक गोपाल हिन्नवार, सी.एस.हिन्नवार ने परिजनों के साथ बच्चों का किया सम्मानशिवपुरी- शिक्षा के क्षेत्र में अपना जीवन समर्पित कर अंचल शिवपुरी के प्रसिद्ध रसायन विज्ञान (कैमिस्ट्री) के शिक्षक गोपाल हिन्न्वार एवं उनके बड़े भाई सेवानिवृत्त एमपीईबी चतुर्भुज हिन्नवार के द्वारा ग्वाल समाज के होनहार बच्चों का सीबीएसई बोर्ड में श्रेष्ठ परिणाम की जानकारी मिलने पर उनके बीच पहुंचकर बधाईयां दी और माता-पिता सहित परिजनों का माल्यार्पण कर सम्मान किया। यह सम्मान समारोह स्थानीय वार्ड क्रं.17 लुधावली में हुआ जहां शिक्षक गोपाल हिन्नवार अपने बड़े भाई चतुर्भुज हिन्वार के साथ ग्वाल समाज के होनहार बालक नैतिक पुत्र श्रीमती ज्योति-दिलीप यादव (ग्वाल)कक्षा 10वीं में 95 प्रतिशत अंक एवं कक्षा 12वीं में इन्हीं की पुत्री पूनम (प्राची)यादव ने 91 प्रतिशत अंक एवं उत्कृर्ष पुत्र श्रीमती रूकमणी-राजू यादव (ग्वाल)पत्रकार ने कक्षा 10वीं में 82 प्रतिशत अंक हासिल कर अंचल शिवपुरी में ग्वाल समाज का नाम रोशन किया है।
इन सभी बच्चों का उत्साहवर्धन करने के लिए श्री हिन्नवार परिवार के द्वारा सर्वप्रथम इन बच्चों के दादा श्री रामप्रसाद यादव का माल्यार्पण कर सम्मान किया और तत्पश्चात सभी बच्चों एवं उनके अभिभावकों का भी माल्यार्पण और मिष्ठान खिलाते हुए सम्मान किया व उज्जव भविष्य की कामना की। बताना होगा कि प्रतिवर्ष ग्वाल समाज के होनहार व बोर्ड परीक्षाओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का हिन्नवार सर के द्वारा समय-समय पर स्वागत सम्मान किया जाता है और इसी सम्मान का परिणाम है कि आज ग्वाल समाज के कई बच्चे विभिन्न क्षेत्रों में समाज का नाम रोशन कर रहे है।

No comments:
Post a Comment