सी से ए ग्रेड में पहुंचा नागरिक सहकारी बैंक अब होगा ऑनलाइनशिवपुरी। जब मैने बोर्ड के अध्यक्ष का पद संभाला तब ये सी ग्रेड में था, जिसके बाद बोर्ड के सभी पदाधिकारियों और अधिकारी कर्मचारियों के सहयोग से ये अब ए ग्रेड में आ चुका है, यह कहना था नागरिक सहकारी बैंक के अध्यक्ष वासिद अली का। वह बैंक में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर वासिद अली के अलावा अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद थे। पत्रकारों से चर्चा करते हुए अध्यक्ष वासिद अली ने कहा कि ए ग्रेड में आने के बाद हमारा बैंक शीघ्र ही अपग्रेड होकर ऑनलाइन सर्विस शुरू करने वाला है।
उन्होंने कहा कि भले ही बैंक के डायरेक्टर विक्रम रावत निजी कारणों के चलते पद से मुक्त हो रहे हैं किंतु वह जब तक रहे हमें उनका भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ और अब जबकि उन्हें जानकी सेना जैसे अंतरराष्ट्रीय संगठन में बड़ी जिम्मेदारियां निभाना है तो हम सब इसके लिए उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके आने वाले उज्ज्वल जीवन की कामना करते हैं। गौरतलब है कि नागरिक सहकारी बैंक का जब बोर्ड का गठन हुआ था तब बैंक उससे पहले सी ग्रेड में था लेकिन नए बोर्ड के आने के बाद अध्यक्ष बासित अली ने अपने हाथों में बैंक की कमान संभाल कर कुशल नेतृत्व किया तब से बैंक आज ए ग्रेड में पहुंच चुका है।
नागरिक सहकारी बैंक के अध्यक्ष ,डायरेक्टर और बैंक प्रबंधन और कर्मचारियों की मेहनत से बैंक का आईएफएससी कोड भी जारी हो चुका है जिससे अब नागरिक सहकारी बैंक ऑनलाइन सुविधाये देगा, जिससे ग्राहक अपना लेनदेन ऑनलाइन भी कर सकेंगे और बहुत जल्द नागरिक सहकारी बैंक अपना एटीएम भी लगाने जाएगा। बैंक के सीईओ महावीर जैन ने कहा बैंक की रिकवरी भी अब एक करोड़ से घटकर ग्यारह लाख रुपए रह गई है।

No comments:
Post a Comment