शिवपुरी-कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा की अध्यक्षता में प्रति मंगलवार को जिला मुख्यालय पर आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई आमजन के लिए राहत और त्वरित समाधान की एक बड़ी मिसाल बनकर उभरी। जनसुनवाई में सैकड़ों आवेदक अपनी समस्याओं के निराकरण की उम्मीद लेकर पहुंचे थे। कलेक्टर श्री वर्मा ने प्रत्येक आवेदक की समस्या को बेहद गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना और मौके पर मौजूद विभागीय अधिकारियों को त्वरित निराकरण के सख्त निर्देश दिए।मोबाइल से फोटो खींचकर सीधे तहसीलदारों को सौंपे मामले, दिखाई तत्परता
विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों से आए आवेदकों की राजस्व संबंधी शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए कलेक्टर अर्पित वर्मा ने तुरंत संबंधित क्षेत्र के तहसीलदारों को मौके से ही सीधे फोन लगाया और अपने स्वयं के मोबाइल से आवेदनों की फोटो खींचकर तहसीलदारों को भेज दी। उन्होंने तहसीलदारों को इन राजस्व मामलों का समय-सीमा के भीतर निराकरण करने के सख्त निर्देश दिए। इस त्वरित कार्यशैली को देखकर जनसुनवाई में आए ग्रामीणों के चेहरे पर राहत और खुशी साफ दिखाई दी।
युवाओं और आश्रितों को मिली अनुकंपा नियुक्ति की सौगात
कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा ने संवेदनशीलता दिखाते हुए लंबित अनुकंपा नियुक्ति के मामलों का निराकरण कराया और आज जनसुनवाई में नियुक्ति पत्र सौंपे। जिसमें श्री नमन खरे, श्री प्रियांशु शर्मा और श्री संदीप चौहान को पटवारी के रिक्त पदों पर तथा श्री मनोज आदिवासी को चौकीदार के पद पर अनुकंपा नियुक्ति के आदेश प्रदान किए गए, जिस पर सभी युवाओं ने उनके प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।

2 महीने से भटक रहे दिव्यांग एरिश के पिता को मिला तुरंत समाधान
मटियारा मोहल्ला, पुरानी शिवपुरी के निवासी सफीक खान अपनी दिव्यांग बेटी एरिश खान के जन्म प्रमाण पत्र में सुधार करवाने के लिए पिछले दो महीनों से परेशान हो रहे थे। आज जब वे जनसुनवाई में पहुंचे, तो कलेक्टर अर्पित वर्मा ने उनकी परेशानी को तुरंत समझा। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को जन्म प्रमाण पत्र में तत्काल सुधार कराने के कड़े निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान ही त्रुटि सुधार कर नया डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र तैयार कर लिया गया। कलेक्टर श्री वर्मा ने स्वयं अपने हाथों से एरिश खान को उसका जन्म प्रमाण पत्र सौंपा और बच्ची के चेहरे पर मुस्कान लौटाई।

कलेक्टर अर्पित वर्मा के सख्त निर्देश
जनता की जायज और वास्तविक समस्याओं के निराकरण में किसी भी स्तर पर ढिलाई या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी संवेदनशील होकर जनसमस्याओं का समय पर समाधान सुनिश्चित करें। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा की त्वरित निर्णय लेने की क्षमता के चलते शिवपुरी की साप्ताहिक जनसुनवाई अब जिले के आम नागरिकों के लिए त्वरित न्याय और संबल का एक सशक्त माध्यम बन रही है।

No comments:
Post a Comment